Anant TV Live

भोपाल जेल में बना ‘राजा मंत्री चोर सिपाही’ का फ़िल्मी किला

भोपाल के भव्य जेल सेट पर गूंजा 'राजा मंत्री चोर सिपाही' का एक्शन

 | 
भोपाल के भव्य जेल सेट पर गूंजा 'राजा मंत्री चोर सिपाही' का एक्शन


 

मुंबई (अनिल बेदाग) : भोपाल की ऐतिहासिक फिजाओं के बीच जब एक विशाल जेल सेट पर कैमरे घूमने लगे, तब एक नई सिनेमाई कहानी आकार लेने लगी। बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘राजा मंत्री चोर सिपाही’ का पहला शूटिंग शेड्यूल सफलतापूर्वक पूरा हो चुका है और इसके साथ ही फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता भी बढ़ गई है। भोपाल जेल परिसर में तैयार किए गए भव्य और यथार्थपरक सेट पर फिल्म के कई महत्वपूर्ण और रोमांचक दृश्यों की शूटिंग की गई, जिनकी भव्यता ने पूरी यूनिट को प्रभावित किया।

निर्माता नरेंद्र साहू की यह महत्वाकांक्षी फिल्म मनोरंजन के साथ सामाजिक और मानवीय पहलुओं को भी छूती नजर आएगी। निर्देशक गेब्रियल वत्स और लेखिका सीमा सैनी की जोड़ी ने सत्ता, अपराध, रिश्तों और संघर्षों से बुनी एक ऐसी कहानी तैयार की है, जिसमें भावनात्मक गहराई और रोमांच दोनों का संतुलित मेल देखने को मिलेगा।

सनी सिंह, कबीर दुहान सिंह, पद्मिनी कोल्हापुरे, आयशा एस. ऐमन और सहर शहनाज़ जैसे कलाकारों से सजी यह फिल्म अपने दमदार कलाकारों, शानदार संगीत और प्रभावशाली विजुअल ट्रीटमेंट के कारण पहले से ही चर्चा में है। पहले शेड्यूल की सफलता के बाद अब सभी की निगाहें इसके अगले चरण पर टिकी हैं।

Around The Web

Trending News

You May Also Like