Anant TV Live

यश चोपड़ा को श्रद्धांजलि देने के लिए 14 फरवरी वेलेंटाइन डे के मौके पर द रोमांटिक्स डॉक्यूमेंट्री रिलीज की जाएगी

 | 
D

कोई भी कलाकार यश चोपड़ा के साथ काम करने के लिए बेताब रहता था। आ यश चोपड़ा को श्रद्धांजलि देने के लिए 14 फरवरी वेलेंटाइन डे के मौके पर द रोमांटिक्स डॉक्यूमेंट्री रिलीज की जाएगी। जिसका ट्रेलर आज रिलीज हुआ है। आपको बता दें कि ये डॉक्यूमेंट्री यश चोपड़ा पर बनी है। इस फिल्म में पहली बार आदित्य चोपड़ी कैमरे पर नजर आएंगे। द रोमांटिक्स डॉक्यूमेंट्री के 4 पार्ट हैं। निर्देशन स्मृति मूंदड़ा ने किया है।

नेटफ्लिक्स शेयर किया पोस्टर

मंगलवार को नेटफ्लिक्स ने द रोमांटिक्स डॉक्यूमेंट्री सीरीज पोस्टर शेयर कर इसका एलान किया था। आज नेटफ्लिक्स आज इसका ट्रेलर रिलीज किया है। आपको बता दें कि नेटफ्लिक्स की ओर से लिखा गया, “टू डू लिस्ट ऑफ द डे- किसी ऐसे व्यक्ति को खोजें जो हम पर विश्वास करता है जैसे उन्होंने उनमें किया था। 14 फरवरी को 'द रोमांटिक्स' के साथ पीढ़ियों तक जादू और प्यार पैदा करने वाले कहानीकार की कहानी का जश्न मनाएं।“

डॉक्यूमेंट्री में कई स्टार्स आएंगे नजर

डायरेक्टर यश राज पर बनी डॉक्यूमेंट्री द रोमांटिक्स में कई सेलेब्स नजर आएंगे। इसमें रानी मुखर्जी, भूमि पेडनेकर, अभिषेक बच्चन, शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन, कटरीना कैफ, जूही चावला, मनीष मल्होत्रा, माधुरी दीक्षित सहित 35 सेलेब्स नजर आएंगे।

Around The Web

Trending News

You May Also Like