Anant TV Live

Trailer out : रोंगटे खड़े कर देने वाला है अरविंद अकेला कल्लू की हॉरर कॉमेडी फिल्म 'राज' ​​​​​​​

 | 
Trailer out


भोजपुरी सिनेमा के लोकप्रिय अभिनेता अरविंद अकेला कल्लू की नई फिल्म का धांसू ट्रेलर आउट कर दिया गया है। एस आर के म्यूजिक फिल्म्स की प्रस्तुति भोजपुरी फिल्म ‘राज’ का ट्रेलर एसआरके म्यूजिक के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है, जिसे रिलीज के बाद ढेर सारे व्यूज मिल रहे हैं। फिल्म के ट्रेलर से साफ जाहिर होता है कि यह फिल्म हॉरर कॉमेडी है। साथ ही यह फिल्म कंटेंट प्रधान भी है जो भोजपुरी के दर्शकों को गुदगुदाएगी  भी और खूब डराएगा भी। यह किस तरह की फिल्म है ऐसी फिल्में अब तक सिर्फ बॉलीवुड इंडस्ट्री में बनती थी लेकिन फिल्म के निर्देशक लाल बाबू पंडित ने इस जॉनर की फिल्म को भोजपुरी में बनाकर दर्शकों को मनोरंजन का एक अलग विकल्प दिया है, जो कितना सफल होता है यह फिल्म के रिलीज होने के बाद ही पता चल सकेगा। इस फिल्म के निर्माता रौशन सिंह और सह निर्माता शर्मिला आर सिंह हैं।


लिंक : 

बात कर लेते हैं फिल्म 'राज' के ट्रेलर की। 3 मिनट 22 सेकेंड के इस ट्रेलर की शुरुआत अरविंद अकेला कल्लू की एंट्री से होती है, जिसमें उनकी शादी की बात चल रही होती है। ट्रेलर में एक दो सिक्वेंस बाद ही भूत की एंट्री होती है। भूत का लुक बेहद डरावना है और यह पूरे ट्रेलर में भी देखने को मिलता है। कल्लू की शादी हो जाती है, लेकिन भूत कल्लू को परेशान करती है और अपने दो बच्चे कल्लू उनके मत्थे बांध देती है। इससे कल्लू के नवविवाहित जीवन में तूफान आता है। हालांकि पूरे ट्रेलर में यह स्पष्ट नहीं है कि भूत और कल्लू का रिश्ता क्या है, जो एक सस्पेंस भी क्रिएट करता है। ट्रेलर में कॉमेडी भी है। इमोशन भी है। खूबसूरत गाने भी हैं और डरावना मंजर भी है। इस फिल्म में वीएफएक्स का भी खूब इस्तेमाल किया गया है। यह फिल्म जल्द ही रिलीज होगी, बस इसके लिए आपको थोड़ा इंतजार करना होगा। 

सामाजिक और पारिवारिक फिल्म ‘राज’ में अरविंद अकेला कल्लू, पूजा गांगुली के अलावा अनूप अरोड़ा, विद्या सिंह, बीना पांडेय, रिंकू भारती, सोनू पांडेय और संजय वर्मा मुख्य भूमिका हैं। फिल्म के लेखक अरविंद तिवारी, संगीतकार ओम झा व मधुकर आनंद और पीआरओ रंजन सिन्हा हैं। गीतकार प्यारे लाल यादव, अरबिन्द तिवारी, श्याम देहाती, सुमित सिंह चंद्रवंशी, उमा लाल यादव, यादव राज हैं। डीओपी साहिल जे अंसारी और कोरियोग्राफर प्रसून यादव हैं।

Around The Web

Trending News

You May Also Like