Anant TV Live

एण्डटीवी के चहेते दरोगा हप्पू सिंह ऊर्फ योगेश त्रिपाठी का प्रेरणादायक सफर! संघर्ष की गलियों से कॉमेडी का सितारा बनने तक

 | 
एण्डटीवी के चहेते दरोगा हप्पू सिंह ऊर्फ योगेश त्रिपाठी का प्रेरणादायक सफर! संघर्ष की गलियों से कॉमेडी का सितारा बनने तक 

मुंबई को सपनों का शहर कहा जाता है, यहां हजारों लोग रोज अपने ख्वाबों को हकीकत में बदलने आते हैं। लेकिन कुछ ही लोग अपनी मेहनत और जज्बे से उन सपनों को सच कर पाते हैं। उन्हीं में से एक हैं योगेश त्रिपाठी, जो एण्डटीवी के शो ‘हप्पू की उलटन पलटन‘ में दरोगा हप्पू सिंह के किरदार से घर-घर में मशहूर हैं। योगेश की कहानी हिम्मत और संघर्ष की मिसाल है। मुंबई की गलियों में पेन बेचने और छोटे-मोटे काम करने से लेकर टीवी के सबसे प्यारे कलाकारों में गिने जाने तक का उनका सफ़र साबित करता है कि अगर मेहनत और धैर्य हो, तो मुश्किल से मुश्किल रास्ता भी कामयाबी तक पहुंचा देता है।

अपने संघर्ष के दिनों को याद करते हुये योगेश बताते हैं, “जब मैं 2004 में पहली बार मुंबई आया, तब मेरे पास सिर्फ़ सपने थे और यह विश्वास कि मुझे अपने दम पर कुछ करना है। मेरा पहला काम सिर्फ़ 95 रुपये का था और थियेटर में एक शो के 75 रुपये मिलते थे। गुज़ारे के लिए मैंने 150 रुपये में पेन बेचे, छोटे-छोटे बैकग्राउंड रोल किए जिनके 1,500 रुपये मिलते थे, और लगातार अवसर तलाशता रहा। तीन साल तक किसी तरह गुज़ारा किया, लेकिन हार नहीं मानी। 2007 में मुझे पहला विज्ञापन मिला, जिसने राह आसान कर दी। इसके बाद टीवी में छोटे रोल मिले और फिर 2015 में मेरी ज़िंदगी का सबसे बड़ा मोड़ आया। ‘भाबीजी घर पर हैं‘ में मुझे मिला हप्पू सिंह का किरदार। धीरे-धीरे यह किरदार इतना लोकप्रिय हुआ कि 2019 में चैनल ने इस पर अलग शो भी शुरू कर दिया। आज मैंने मुंबई में चार घर खरीदे हैं, वो भी बिना किसी लोन के। यह मेरे लिए सिर्फ़ सफलता नहीं, बल्कि सपना पूरा होने जैसा है। जब मैं पहली बार मुंबई आया था, तो मैंने चार रातें सीएसटी स्टेशन पर बिताई थीं। तभी मैंने ठान लिया था कि एक दिन मैं इसी शहर में 4 घर खरीदकर दिखाऊंगा। आज वो सपना पूरा हो चुका है।”

योगेश त्रिपाठी को दरोगा हप्पू सिंह के रूप में देखिये, ‘हप्पू की उलटन पलटन‘ में, हर सोमवार से शुक्रवार, रात 10 बजे, सिर्फ एण्डटीवी पर!

Around The Web

Trending News

You May Also Like