Anant TV Live

आम्रपाली और काजल ने ऐसा क्‍या मैसेज कर दिया, जो भावुक हो गए अभिनेता देव सिंह

 | 

भोजपुरी के सुनहरे पर्दे पर अपने अभिनय से सबों के दिल पर राज करने वाले अभिनेता देव सिंह आज उस वक्‍त भावुक हो गए, जब उन्‍हें यूट्यूब क्‍वीन आम्रपाली दुबे और सिजलिंग काजल राघवानी का मैसेज मिला। वे मैसेज पढ़कर इतने भावुक हो गए कि उनकी आंखें नम हो गई। आखिर उस संदेश में ऐसा क्‍या था, जो देव सिंह खुद को भावुक होने से रोक नहीं पाये। ये हम बताते हैं।

दरअसल देव सिंह का आज जन्‍मदिन था। इस मौके पर आम्रपाली दुबे, काजल राघवानी, दिनेश लाल यादव निरहुआ, अवधेश मिश्रा, संजय पांडेय, अरविंद अकेला कल्‍लू जैसे सिने इंडस्‍ट्री के सितारों के साथ – साथ उनके दोस्‍तों ने दिल खोल कर शुभकामना संदेश भेजे, जिसको पढ़कर देव सिंह खुद को रोक नहीं पाये और भावुक हो गए। बाद में उन्‍होंने सबका शुक्रिया अदा किया और कहा कि‍ आज मुझे पता चला मैंने अपनी जिंदगी में क्‍या कमाया है।

देव सिंह ने कहा कि मेरे जन्‍मदिन पर मुझे लोगों ने जिस तरह से प्‍यार और आशीर्वाद दिया है। वो मेरे लिए बहुत महत्‍वपूर्ण है। मैं सबों से आग्रह करूंगा कि आप ऐसे ही अपना प्‍यार और दुलार मुझ पर बनाये रखें। हम आपका मनोरंजन आगे भी करते रहेंगे। बिना आपके मैं कुछ भी नहीं। सब को एक बार फिर से आभार।

Around The Web

Trending News

You May Also Like