क्या मिल पाएगी आज़ादी?
इस स्वतंत्रता दिवस के मौके पर एण्डटीवी लेकर आया है हँसी-मज़ाक और देशभक्ति से भरे खास एपिसोड। ‘हप्पू की उलटन पलटन’ और ‘भाबीजी घर पर हैं’ के किरदार इस बार घर और मोहल्ले में दिखाएंगे अपनी मजेदार “आज़ादी की लड़ाइयाँ”। ‘हप्पू की उलटन पलटन‘ के आगामी एपिसोड के बारे में बताते हुये योगेश त्रिपाठी उर्फ दरोगा हप्पू सिंह ने कहा, ‘‘राजेश (गीतांजलि मिश्रा) अपने रोज़मर्रा के घर के कामों से थक गई हैं और थोड़ी आज़ादी चाहती हैं। कटोरी अम्मा (हिमानी शिवपुरी) चाहती हैं कि सब उनके नियमों के अनुसार ही घर चलाएं। साथ ही बच्चे पढ़ाई और सख्त टाइम टेबल से थक चुके हैं और जोर से कहते हैं, ‘हमें होमवर्क से आज़ादी चाहिए।‘ वहीं हप्पू सिंह (योगेश त्रिपाठी) अपनी माँ और पत्नी के बीच फंसे हुए हैं। वहीं, कमिश्नर रेशमपाल (किशोर भानुशाली) उन पर दबाव डाल रहे हैं कि वे एक भव्य देशभक्ति रैली का आयोजन करें। इस समस्या का हल निकालने के लिए हप्पू सभी को लेकर ‘फैमिली रेफरेंडम’ करता है, जिसमें सब अपनी मनचाही आज़ादी के लिए वोट देंगे। क्या इस स्वतंत्रता दिवस हप्पू सभी को उनकी आज़ादी दिला पाएंगे?‘‘
‘भाबीजी घर पर हैं‘ के आने वाले एपिसोड के बारे में विदिशा श्रीवास्तव उर्फ अनीता भाबी ने कहा, “मॉडर्न कॉलोनी में एक हेल्थ चेकअप कैंप लगाया जाता है, जिसमें पता चलता है कि ज्यादातर लोग, जिनमें विभूति नारायण मिश्रा (आसिफ शेख) और मनमोहन तिवारी (रोहिताश्व गौड़) भी शामिल हैं, का शुगर लेवल हाई है। उनकी पत्नियां, अनीता और अंगूरी (शुभांगी अत्रे), तुरंत ऐक्टिव हो जाती हैं और घर में मिठाइयों, तली हुई और तेल वाली चीज़ों पर पूरी पाबंदी लगा देती हैं। इससे दोनों पुरुषों की जिंदगी बेरंग हो जाती है। स्वादिष्ट खाने की तलब मिटाने के लिए विभूति और तिवारी छिपकर खाने की तलाश में निकल पड़ते हैं, लेकिन उनकी हर हरकत पर नजर रखी जाती है, खासकर जब सक्सेना (सानंद वर्मा) “शुगर ग्रुप” नाम से एक ऑनलाइन ग्रुप बना देता है जो सभी की खाने-पीने की आदतें ट्रैक करता है। इस बीच, टीका (वैभव माथुर), मलखान (विपिन हीरो), टिल्लू (सलिम ज़ैदी) और डेविड चाचा (अन्नूप उपाध्याय) मिलकर एक सीक्रेट “डायबिटिक-फ्रेंडली” खाने का कारोबार शुरू करते हैं, लेकिन उनके व्यंजनों में छिपाकर शुगर डाला जाता है। जल्दी ही प्रेम (विश्वजीत सोनी), सक्सेना और डॉक्टर गुप्ता (जीतू गुप्ता) भी उनके सीक्रेट बन जाते हैं। अनीता और अंगूरी को शक होता है कि मोहल्ले में सब शुगर कम खा रहे हैं, फिर भी लेवल बढ़ रहा है। वे उस सीक्रेट रसोई की खोज में लग जाती हैं। क्या इस स्वतंत्रता दिवस वे इस स्वीट स्कैम को उजागर कर पाएंगी?”
अपने पसंदीदा किरदारों को स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाते देखिये, ‘हप्पू की उलटन पलटन‘ में रात 10 बजे और ‘भाबीजी घर पर हैं‘ में रात 10ः30 बजे, सिर्फ एण्डटीवी पर!

