Anant TV Live

ZEENAT AMAN ने बॉलीवुड में पूरे किये 50 साल, लैला औ लैला पर दिखाया कातिलाना डांस

 | 
ZEENAT AMAN ने बॉलीवुड में पूरे किये 50 साल, लैला औ लैला पर दिखाया कातिलाना डांस

हिंदी सिनेमा की वेटरन एक्ट्रेस ज़ीनत अमान (Zeenat Aman) अपने दौर की सबसे ग्लैमरस और साहसी एक्ट्रेसेज़ में से एक रही हैं। ज़ीनत ने हिंदी फिल्मों की नायिका की छवि बदल दी थी। वो मॉडर्न थी, खुले विचारों की थी और फिल्मी पर्दे पर जमकर एक्सपोज करती थी। ज़ीनत अमान ने 2021 में इंडस्ट्री में 50 साल का शानदार सफ़र पूरा कर लिया। जीनत के इंडस्ट्री में 50 साल (Zeenat Completes 50 Years in Bollywood) पूरे होने का जश्न भी वो बेहद खास अंदाज़ में मना रही हैं।

इंडस्ट्री में अपने 50 साल पूरे होने के मौके पर ज़ीनत के जश्न का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह लैला ओ लैला गाने पर झूमते हुए डांस करती नजर आ रही हैं। जीनत का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। 69 साल की उम्र में भी ज़ीनत इस कदर डांस कर रही हैं कि कोई भी उनका दीवाना हो जाये। इस खास मौके को जीनत ने अपने करीबी लोगों के साथ मिलकर सेलिब्रेट किया। ज़ीनत ने केक काटने के बाद लैला ओ लैला गाने पर डांस भी किया। जीनत का डांस वीडियो सोशल पर काफी पसंद किया जा रहा है।

यूं तो ज़ीनत अमान ने फिल्मों में बोल्डनेस का तड़का भरपूर लगाया। फिल्म 'सत्यम शिवम सुंदरम' से लेकर 'कुर्बानी'तक, ऐसी ही फिल्में हैं जिनमें उनकी ब्यूटी ने फिल्मों को हिट साबित कराया। आज भी जीनत उतनी ही स्टाइलिश और ग्लैमरस नजर आती हैं।

जीनत अमान का जन्म 19 नवम्बर 1951 को हुआ था। जीनत की मां हिन्दू और पिता मुस्लिम थे। जीनत अमान जब 13 साल की थी तो उनके पिता का देहांत हो गया था। ज़ीनत ने 1970 में फेमिना मिस इंडिया एशिया पेसिफिक जीतने के बाद मिस एशिया पेसिफिक का ताज पहना था। फ़िल्मी दुनिया में उनकी शुरुआत इंडो-फिलिपीनो फ़िल्म द ईविल विदिन से हुई थी, जिसे लैम्बर्टो वी एवेलाना ने निर्देशित किया था। इस फ़िल्म में देव आनंद, प्रेम नाथ और एमबी शेट्टी भी शामिल थे।

बॉलीवुड में एक वक्त ऐसा भी था जब जीनत अमान फिल्म इंडस्ट्री को छोड़कर जर्मनी लौटना चाहती थी। 'हलचल' और 'हंगामा' के असफल होने के बाद जीनत अमान बॉलीवुड को छोड़ना चाहती थीं। उसी वक्त अभिनेता देव आनंद ने जीनत अमान को एक फिल्म का ऑफर दिया। 1971 में जीनत अमान की फिल्म 'हरे रामा हरे कृष्णा' आई जिसके बाद वो सुर्खियों में आ गईं।

1970 और 1980 के दशक के दौरान जीनत अमान ने एक से बढ़कर एक हिट फिल्म बॉलीवुड को दी। जीनत अमान को हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में एक बोल्ड एक्ट्रेस के तौर पर जाना जाता है। 1971 में उनकी तीन फिल्म एक के बाद एक रिलीज की गईं।

ज़ीनत ने हरे रामा हरे कृष्णा, सत्यम शिवम सुंदरम, लावारिश, डॉन, कुर्बानी, द ग्रेट गैंबलर, दोस्ताना, यादों की बारात, महान और पुकार समेत बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम किया। 70 और 80 के दशक में कई हिट फिल्में देने वाली जीनत अमान को दर्शकों का खूब प्यार मिला। आज भी वह कई लोगों के लिए एक प्रेरणा हैं।

निजी ज़िंदगी की बात करें तो जीनत अमान ने 1985 में अभिनेता मजहर खान से शादी की थी। लेकिन वैवाहिक जीवन सही नहीं रहा।

Around The Web

Trending News

You May Also Like