Anant TV Live

लॉस एंजेलिस में लगी आग पर पाया गया काबू, इस आग ने हजारों घरों को किया नष्ट, 30 जिंदगियां भी थमीं

 | 

लॉस एंजेलिस में लगी आग पर पाया गया काबू, इस  आग ने हजारों घरों को किया नष्ट, 30 जिंदगियां भी थमीं

नई दिल्ली
दक्षिण कैलिफोर्निया के शहर में लॉस एंजेलिस में लगी आग पर पूरी तरीके से काबू पा लिया गया है। इस बात की जानकारी राज्य की अग्निशमन एजेंसी कैल फायर ने शुक्रवार को दी। कैल फायर ने शुक्रवार को अपनी वेबसाइट पर आंकड़े अपडेट करते हुए बताया कि दोनों आग पर 100 प्रतिशत नियंत्रण पा लिया गया है, जिसका अर्थ है कि उनकी परिधि पूरी तरह नियंत्रण में है।

इतिहास की सबसे विनाशकारी आग पर काबू
दरअसल, लॉस एंजेलिस में दो जंगलों में लगी भीषण आग पर शुक्रवार को पूरी तरीके से काबू पा लिया गया। ये आग तीन सप्ताह से अधिक समय तक जलती रही, जिसमें लगभग 30 लोगों की मौत हो गई और हजारों लोग विस्थापित हो गए।
    बता दें कि दक्षिणी कैलिफोर्निया के लॉस एंजिल्स काउंटी में पैलिसेड्स और ईटन की आग अमेरिका के दूसरे सबसे बड़े शहर के इतिहास में सबसे विनाशकारी थी। इस आग ने 37,000 एकड़ (150 वर्ग किलोमीटर) से अधिक क्षेत्र और 10,000 से अधिक घरों को नष्ट कर दिया। इसमें सैकड़ों अरब डॉलर का नुकसान हुआ।
    राज्य की अग्निशमन एजेंसी कैल फायर ने शुक्रवार को अपनी वेबसाइट पर आंकड़े अपडेट किए, जिसमें दिखाया गया कि दोनों आग पर 100 प्रतिशत नियंत्रण पा लिया गया है, जिसका मतलब है कि उनकी परिधि पूरी तरह से नियंत्रण में है।

पहले ही जारी किए गए ये आदेश
बता दें कि आग के कई दिनों तक गंभीर खतरा न होने के कारण, लोगों को निकालने के आदेश पहले ही हटा लिए गए थे। शुक्रवार को राज्य की अग्निशमन एजेंसी कैल फायर ने कहा कि दोनों आग पर 100 प्रतिशत नियंत्रण पा लिया गया है। दोनों आग 7 जनवरी को लगी थीं और उनके सटीक कारण की जांच की जा रही है। आग लगने के करीब 1 हफ्ते बाद शक्तिशाली सांता एना हवा के कारण आग ने भयानक रूप ले लिया।

Around The Web

Trending News

You May Also Like