एक रूसी अदालत ने अमेरिकी बास्केटबॉल प्लेयर ब्रिटनी ग्रिनर को 9 साल जेल की सजा सुनाई

 | 
AS

एक रूसी अदालत ने अमेरिकी बास्केटबॉल प्लेयर ब्रिटनी ग्रिनर को 9 साल जेल की सजा सुनाई है और उन पर 10 लाख रूबल (करीब 13 लाख रुपये) का जुर्माना भी लगाया है। ब्रिटनी को ड्रग तस्करी का आरोपी ठहराया है। कोर्ट की कार्यवाही को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने नामंजूर बताया है। उन्होंने रूस को 'प्रिजनर स्वैप डील' स्वीकार करने के लिए कहा है। इधर, रूस ने कहा कि वो अमेरिका के साथ प्रिजनर स्वैप डील पर चर्चा करने के लिए तैयार हैं।

क्या है 'प्रिजनर स्वैप डील'?
अमेरिका ने ग्रिनर की रिहाई के लिए रूस के सामने प्रिजनर स्वैपिंग, यानी एक कैदी के बदले दूसरे कैदी को छोड़ने की डील रखी थी। अमेरिका ने ब्रिटनी के बदले खतरनाक रूसी आर्म्स डीलर विक्टर बाउट को छोड़ने का ऑफर दिया था।