Anant TV Live

चीन के विदेश मंत्रालय ने कहा- पेलोसी ने हमारे विरोध के बावजूद ताइवान का दौरा किया। ये हमारे लिए गंभीर मुद्दा है

 | 
AS

चीन ने नैंसी पेलोसी पर प्रतिबंध लगा दिए हैं। हालांकि, चीन ने किस तरह के प्रतिबंध लगाए हैं, ये स्पष्ट नहीं हैं। चीन के विदेश मंत्रालय ने कहा- पेलोसी ने हमारे विरोध के बावजूद ताइवान का दौरा किया। ये हमारे लिए गंभीर मुद्दा है। विदेश मंत्री वांग यी ने कहा- US संसद की स्पीकर ने हमारे आंतरिक मामलों में दखल दिया है। उन्होंने वन-चाइना पॉलिसी का उल्लंघन किया है। चीन के विरोध के बावजूद पेलोसी ने ताइवान जाकर क्षेत्र की शांति को खतरे में डाला है।

इधर, ताइवान के पास हो रही मिलिट्री ड्रिल के दूसरे दिन चीन के फाइटर जेट्स ताइवान के एयरस्पेस में घुस गए। ताइवानी डिफेंस मिनिस्ट्री ने कहा- शुक्रवार सुबह 20 चीनी फाइटर जेट्स और 10 वॉरशिप ने ताइवान स्ट्रेट की मीडियन लाइन को पार किया है। वे जानबूझकर ताइवान स्ट्रेट को पार करने की कोशिश कर रहे हैं। हमने एहतियात के तौर पर मिसाइल सिस्टम तैनात कर दिया है। हम चीन की हरकत पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। मॉनिटरिंग के लिए कुछ एयरक्राफ्ट और शिप को रवाना किया गया है।

Around The Web

Trending News

You May Also Like