Anant TV Live

यूक्रेन पर मिसाइल हमले से अनाज की कीमतों पर असर

 | 
as

रूस और यूक्रेन के बीच समझौते की खबरों के बाद अनाज संकट से राहत के आसार नजर आने लगे थे। हालांकि, ओडेसा बंदरगाह पर रूस की तरफ से क्रूज मिसाइल हमले के बाद हालात फिर बदल गए हैं। दुनिया के कई बाजारों में कीमतों में जबरदस्त उछाल दर्ज किया गया। हाल ही में हुए एक समझौते में यूक्रेन में फंसे हुए अनाज को काला सागर के जरिए निर्यात करने की अनुमति की बात कही गई थी। इस समझौते में संयुक्त राष्ट्र और तुर्की ने भी अहम भूमिका निभाई थी।खबर है कि शिकागो में वायदा बाजार में कीमतें 4.6 फीसदी तक बढ़ गईं। वहीं, सोमवार को वायदा बाजार में मक्के में भी 2.8 फीसदी तक की उछाल देखा गया। खास बात है कि ओडेसा समेत तीन बंदरगाहों के जरिए खेपों को अनुमति देने के बाद शुक्रवार को कीमतें करीब 6 प्रतिशत तक गिर गईं थी। 

रूस आक्रमण के बाद बड़े बंदरगाहों के बंद होने के चलते लाखों टनों का अनाज यूक्रेन में फंस गया है। इधर, मिडिल ईस्ट और उत्तरी अमेरिका में बड़े ग्राहकों को मार्ग सड़क और रेल मार्ग के जरिए छोटी मात्रा में भेजा गया है। खास बात है कि ये देश भी यूक्रेन और रूस में बिगड़े हालात के चलते आपूर्ति के लिए अन्य जगह तलाशने पर मजबूर हो गए हैं।

Around The Web

Trending News

You May Also Like