क्या है El Niño? कैसे बढ़ाता है भारत में सूखा, गर्मी और महंगाई; 1950 से अब तक 16 बार दिखा असर
| May 11, 2026, 16:59 IST
El Niño केवल मौसम से जुड़ी घटना नहीं, बल्कि यह भारत की खेती, अर्थव्यवस्था, खाद्य सुरक्षा और आम लोगों की जिंदगी पर गहरा असर डालने वाला वैश्विक जलवायु पैटर्न है। 1950 से अब तक कई बार इसका असर देश झेल चुका है। बदलते जलवायु संकट के बीच वैज्ञानिकों की चेतावनियां इस बात की ओर इशारा कर रही हैं कि आने वाले वर्षों में अल नीनो का प्रभाव और अधिक गंभीर हो सकता है। ऐसे में समय रहते तैयारी और जागरूकता ही सबसे बड़ा बचाव मानी जा रही है।

