Anant TV Live

05 जनवरी 2025 पौष शुक्ल षष्ठी रविवार दैनिक राशिफल एवं शुभ समय सहित*

 | 
vadic astro

सौजन्य से काल साधक श्री महाकाल अवंतिका (उज्जैन)

श्री श्री कालयुक्त नाम संवत्सरे श्री श्री विक्रमी संवत 2081 श्री शक संवत 1946 पौष शुक्ल षष्ठी रविवार, ईस्वी 05 जनवरी 2025, श्री सूर्य नारायण दक्षिणायन, हेमंत ऋतु।

राहुकाल मध्याह्न 16 बजकर 28 मिनट से 17 बजकर 47 मिनिट तक रहेगा एवं दिशाशूल पश्चिम मे रहेगा।

अभिजीत मुहूर्त मध्याह्न 12 बजकर 09 मिनट से 12 बजकर 51 मिनट तक।

षष्ठी तिथि रात्रि 20 बजकर 18 मिनट तक उपरांत सप्तमी तिथि रहेगी।

पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र रात्रि 20 बजकर 18 मिनट तक उपरांत उत्तराभाद्रपद नक्षत्र रहेगा।

व्यतिपात योग प्रातः 07 बजकर 31 मिनट तक उपरांत वारियान योग रहेगा।

कौलव करण प्रातः 09 बजकर 11 मिनिट तक उपरांत तैतिल करण रहेगा।

01 दिसम्बर से 31 दिसम्बर तक के व्रत एवं त्योहार

06 जनवरी- गुरु गोबिंद सिंह जयंती
07 जनवरी- मासिक दुर्गाष्टमी
10 जनवरी- वैकुंड एकादशी
11 जनवरी- शनि त्रयोदशी, प्रदोष व्रत
12 जनवरी- स्वामी विवेकानंद जयंती
13 जनवरी- पौष पूर्णिमा व्रत, लोहड़ी, 
14 जनवरी- मकर संक्रांति, पोंगल, उत्तरायण
17 जनवरी- सकट चौथ
21 जनवरी- कालाष्टमी
22 जनवरी- रामलला प्रतिष्ठा दिवस
25 जनवरी- षटतिला एकादशी
27 जनवरी- प्रदोष व्रत, मासिक शिवरात्रि
29 जनवरी- मौनी अमावस्या
30 जनवरी- माघ नवरात्रि

चौघड़िया आज दिन का शुभ समय
चर 08 बजकर 35 मिनट से 09 बजकर 54 मिनट तक
लाभ 11 बजकर 54 मिनट से 11 बजकर 13 मिनट तक।
अमृत 11 बजकर 15 मिनट से 12 बजकर 32 मिनट तक 
शुभ 13 बजकर 51 मिनट से 15 बजकर 09 मिनट तक।

आज का चंद्रबल मेष, वृषभ, सिंह, कन्या, धनु और कुंभ राशि पर मध्याह्न 14 बजकर 35 मिनट तक शुभ एवं श्रेष्ठ रहेगा उपरांत वृषभ, मिथुन, कन्या, तुला, मकर और मीन राशि पर शुभ एवं श्रेष्ठ रहेगा

चंद्रमा कुंभ राशि पर मध्याह्न 14 बजकर 35 मिनट तक उपरांत मीन राशि पर संचार करेगा।

मेष- मित्रों एवं प्रियजनों के साथ हर्ष उत्साह से समय बिताएंगे। सुख, संसाधन पर्याप्त बना रहेगा। संपर्क और साहस को बल मिलेगा। दिन उत्तम फलकारक। तार्किकता पर जोर दें।

वृष- इच्छित वस्तु की प्राप्ति संभव है। भव्य एवं सभ्य बने रहने पर जोर रहेगा। अपनों का सहयोग महत्वपूर्ण प्रयासों में गति लाएगा। सभी को साथ लेकर चलें। उत्सव प्रियता बढ़ेगी।

मिथुन- गत्यात्मकता एवं प्रभाविता बनी रहेगी। प्रयासों में तेजी आएगी। दाम्पत्य सहज और सुखकर रहेगा। प्रयोग करने की क्षमता बढ़ेगी। अपनों का साथ मनोबल बढ़ाएगा। दिन श्रेष्ठ।

कर्क- स्वयं पर ध्यान देंगे। खरीदी कर सकते हें। निवेश की संभावना बनी रहेगी। संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। दाम्पत्य में सामन्जस्य और प्रेम बढ़ेगा। भौतिकता पर जोर रह सकता है। दिन सामान्य शुभ।

सिंह- सटीक प्रयासों से हित संरक्षण में सफल रहेंगे। कामकाज बेहतर एवं लाभप्रद बना रहेगा। महत्वपूर्ण चर्चाओं में प्रभावी रहेंगे। युवा अधिक अच्छा करेंगे। दिन शुभ फलकारक।

कन्या- अवसरों की अधिकता बनी रहेगी। सभी का सहयोग नए सोपान छूने में सहायक होगा। प्रयोगवादिता बढ़ेगी। समय प्रबंधन पर जोर दें। आत्मप्रशंसा के भाव से बचें। दिन उत्तम फलकारक।

तुला- चहुंओर सफलता के संकेत बने हुए हैं। नई कोशिशों को बल मिलेगा। धर्म संस्कार एवं आस्था को बढ़ावा मिलेगा। मनोबल उंचा रहेगा। निसंकोच आगे बढ़ते रहें। दिन श्रेष्ठ फलकारक।

वृश्चिक- कामकाज में सहजता बनी रहेगी। कार्यों में निरंतरता बनाए रखें। भेंटवार्ताओं में सतर्कता रखें। अपने हितकर बने रहेंगे। दिन सामान्य से शुभ फलकारक। गुप्त योजनाएं आगे बढ़ा सकेंगे।

धनु- घर परिवार के मामलों में भाग्यशाली बने रहेंगे। सपरिवार भ्रमण पर जा सकते हैं। आस्था एवं आत्मविश्वास सब संभव होगा। आवश्यक कार्यों में शीघ्रता करें। दिन उत्तम फलकारक।

मकर- संबंधों की मजबूती विश्वास पर निर्भर होती है। किसी पर भी अंधविश्वास न करें। साझेदारी एवं सहकार में बेहतर बने रहेंगे। विपक्ष को मौका न दें। दिन उत्तरोत्तर शुभकारक।

कुंभ- मधुर भावनाओं की अधिकता बनी रहेगी। प्रियजन से भेंट संभव है। चर्चा में सतर्कता रखें। ऐसी कोई बात साझा न करें जिससे आपका पक्ष कमजोर होने की आशंका हो। दिन सामान्य शुभ।

मीन- परिस्थितियों को बेहतर ढंग से समझ पाने से सहजता बढ़ेगी। प्रेम भाव एवं उत्साह बढ़ेगा। कामकाज पूर्ववत बना रहेगा। दिन सामान्य शुभ। इस बात का ध्यान रखें कि कोई आपकी सरलता का लाभ न उठाए।

नोट:- यह राशिफल चंद्र गोचर पर आधारित है, आपकी कुंडली व दशा महादशा के कारण आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं और इसमें कुछ भिन्नता हो सकती है।

                      पँ. हरीश शर्मा 
                  *"ज्योतिष मार्तण्ड"
आजीवन सदस्य अंतरराष्ट्रीय ज्योतिष परिषद, 
                 संयुक्त राज्य अमेरिका
     श्री महाकाल ज्योतिष कार्यालय, जयपुर
          09351303934, 9414041095
        www.mahakaljyotish.co.in      
#bestastrologer #famousastrologer #jaipurjyotish

Around The Web

Trending News

You May Also Like