Anant TV Live

सर्दियों में खजूर खाने से शरीर गर्म रहता है और मौसमी बीमारियां दूर रहती हैं।

 | 
sd

सर्दी का मौसम आते ही बाजार में खजूर की मांग एकदम से तेज हो जाती है। दरअसल खजूर में पाए जाने वाले औषधीय गुणों की वजह से ठंड के मौसम में यह खूब खाया जाता है। खजूर न सिर्फ हमारे शरीर को गर्म रखने का काम करता है, बल्कि इसे डाइट में शामिल करने से कई बीमारियां भी खत्म हो जाती हैं। दरअसल, खजूर को न्यूट्रिएंट्स और माइक्रो न्यूट्रिएंट्स का खजाना कहा जाता है। रात के समय में दूध के साथ खजूर खाने से भी शरीर को बहुत फायदा होता है। आइए जानते हैं कि ठंड के मौसम में खजूर हमारी सेहत के लिए कितना फायदममंद होता है।

ठंड का मौसम आते ही लोगों को सर्दी, जुकाम और खांसी की समस्या सताने लगती है। सर्दियों में खजूर खाने से शरीर गर्म रहता है और मौसमी बीमारियां दूर रहती हैं। इसलिए खजूर का इस्तेमाल आयुर्वेदिक दवा या घरेलू नुस्खे के रूप में भी किया जाता है। सर्दी के मौसम में आपको रोजाना करीब चार खजूर खाने चाहिए। आप खजूर को दूध में उबालकर भी उसका सेवन कर सकते हैं।

बैड कोलेस्ट्रॉल 
बैड कोलेस्ट्रोल हार्ट डिसीज यानी दिल से जुड़ी बीमारियों को ट्रिगर करता है। खजूर में पाए जाने वाला फाइबर इस बैड कोलेस्ट्रोल को खत्म करने का काम करता है। जिन लोगों को कोलेस्ट्रोल की समस्या ज्यादा होती है, उन्हें इसे डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए।

हाई बीपी
हाई बीपी यानी हाई ब्लड प्रेशर के रोगियों को भी सर्दियों में अपनी डेली डाइट में खजूर को जरूर शामिल करना चाहिए। खजूर में पोटैशियम और सोडियम पाया जाता है जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखने के लिए बड़े कारगर माने जाते हैं। ऐसे लोगों को रोजाना करीब चार खजूर का सेवन करना चाहिए।

डायबिटीज 
डायबिटीज के रोगियों के लिए खजूर एक बेहतरीन चीज मानी जाती है। खजूर का ग्लाइसेमिक इंडेक्स बहुत कम होता है, जो इसे डायबिटीज रोगियों के लिए फायदेमंद बनाता है। डायबिटीज के रोगियों को रिफाइनरी शुगर से दूर रहना चाहिए और खजूर का सीजन आते ही इसे खाना शुरू कर देना चाहिए।

एनीमिया 
खजूर एनीमिया की बीमारी को दूर करने में भी कारगर माना जाता है। एनीमिया में शरीर में खून की कमी हो जाती है।  खजूर शरीर में आयरन की कमी को पूरा करता है, जो शरीर में खून बनाने का काम करता है। इसमें फाइबर और विटामिन सी की भी भरपूर मात्रा होती है, जो शरीर के लिए बहुत फायदेमंद है।

Around The Web

Trending News

You May Also Like