सरसों द साग और मक्के दी रोटी, इस जोड़ी की बात ही निराली है।

 | 
as
सरसों द साग और मक्के दी रोटी, इस जोड़ी की बात ही निराली है। कहा जाता है कि सरसों का साग और मक्के की रोटी एक दूसरे के बिना अधूरे ही लगते हैं, लेकिन इन्हें अलग-अलग पकवानों के साथ भी खाया जा सकता है।

सरसों के साग के लिए सामग्री:

  • एक किलो सरसों का साग
  • आधा किलो पालक साग
  • 3 टमाटर
  • 1 चम्मच जीरा
  • 250 ग्राम बथुआ साग
  • 100 ग्राम मेथी के पत्ते
  • 1 चम्मच बारीक कटा लहसुन
  • 1 चम्मच बारीक कटा अदरक
  • 2 हरी मिर्च
  • दो कप प्याज
  • आधा चम्मच हल्दी पाउडर
  • 1 चम्मच धनिया पाउडर
  • 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 1 से 2 कप मक्के का आटा
  • 2 चम्मच धनिया पत्ता बारीक कटा हुआ
  • स्वादानुसार नमक

मक्के की रोटी के लिए सामग्री:

  • 4 से 5 कप मक्के का आटा
  • एक गिलास गुनगुना पानी
  • स्वादानुसार नमक
  • आवश्यकतानुसार घी

सरसों का साग बनाने की वि​धि:

  • सबसे पहले सरसों, पालक, बथुआ और मेथी के पत्तों को काट लें।
  • अब इन्हें अच्छी तरह चुनकर धो लें।
  • फिर प्रेशर कुकर में आवश्यकतानुसार पानी डालकर इन्हें उबालने के लिए डाल दें।
  • अब दो से तीन सीटी आने तक साग को कुकर में पकाएं।
  • इस दौरान अदरक, हरी मिर्च और टमाटर का पेस्ट तैयार कर लें।
  • फिर दो से तीन सीटी आने के बाद कुकर का प्रेशर निकलने तक सब्जियों को अंदर ही रहने दें।
  • प्रेशर निकलने के बाद कुकर खोलकर सब्जियों को चेक कर लें।
  • सब्जियां जब उबल जाएंगी तो इसे मैशर की मदद से मैश कर लें।
  • अगर सब्जियां मोटी काटी हो तो मिक्सर में इसे दरदरा ग्राइंड कर सकते हैं।
  • अब एक पैन में 2-3 छोटे चम्मच सरसों तेल या घी गर्म करें।
  • फिर इसमें जीरा, हल्दी, धनिया पाउडर, प्याज डालकर धीमी आंच पर मसाले को भूनें।
  • अब इसमें दो चम्मच मक्के का आटा डालें और लगातार चलाते हुए हल्का सा भून लें।
  • फिर इसमें टमाटर, अदरक और मिर्ची की पयूरी डालें।
  • मसाले को तब तक भूनना है, जब तक मसाला तेल न छोड़ दे।
  • जब मसाले भूनकर तैयार हो जाए तो इसमें पके हुए साग डाल दें।
  • अब इसमें लाल मिर्च पाउडर, स्वादानुसार नमक और अपने हिसाब से पानी डालें, जितना गाढ़ा आपको चाहिए।
  • अब इसमें धनिया पत्ता डालें।
  • फिर 10-15 मिनट तक इसे ढककर मीडियम फ्लेम पर पकाएं और पकाने के दौरान इसे चलाते रहें, ताकि साग जले ना।
  • 10-15 मिनट बाद सब्जी को चेक करें, तैयार है स्वादिष्ट सरसों का साग।

मक्के की रोटी बनाने की विधि:

  • मक्के के आटे में पानी डालकर लगातार मसलते हुए सॉफ्ट कर लें।
  • इस दौरान रोटी बनाने के लिए गैस पर तवा गर्म करने के लिए चढ़ा दें।
  • अब आटे की एक बड़ी लोई लें।
  • फिर हाथ को थोड़ा पानी से गिला करें और मक्के के आटे की लोई दबाते हुए थोड़ा बड़ा करें।
  • अब दोनों हाथों की हथेलियों से दबा-दबाकर थोड़ी सी मोटी रोटी तैयार कर लें।
  • फिर तवे पर रोटी को सेंकने के लिए रख दें।
  • जब रोटी एक तरफ सिंक जाए तो उसे पलट दें।
  • जब दोनों तरफ रोटी सिंक जाए तो सीधे गैस की आंच पर दोनों तरफ व किनारों पर सेंकना है।
  • अब इसी तरह से सारी रोटियां बना लें।
  • फिर रोटियां तैयार हो जाए तो एक प्लेट में सरसों के साग और रोटी में घी लगाकर सर्व करें और इस डिश का आनंद लें।