Anant TV Live

कमल के बीज को ही मखाना के नाम से जाना जाता है। इसे हर भाषा में अलग नाम से जाना जाता है

 | 
as

कमल के बीज को ही मखाना के नाम से जाना जाता है। इसे हर भाषा में अलग नाम से जाना जाता है मखाना को अंग्रेजी में Fox Nuts, Lotus Seeds, और Gorgon Nut कहते हैं। जबकि कई भाषाओं में इसे मखाना ही कहा जाता है तो कुछ में मखाणा कहा जाता है। इसे जितने नामों से जाना जाता है उससे कही अधिक फायदे हैं। आमतौर पर Makhana Kheer का सेवन लोग सबसे अधिक करते हैं। इसके अलावा इसे पूजा में भी इस्तेमाल किया जाता है। मखाने से कई तरह की सब्जी और दूसरे व्यंजन भी तैयार किए जाते हैं। आइए विस्तार से जानते हैं मखाने के लाभ और इसके गुणों के बारे में।

आज देश दुनिया में मखाना बहुत ही प्रसिद्ध हो चुका है। इसके खाने के जितने फायदे हैं, उतना ही अलग है इसे उगाना। आपको बता दे कि  हमारे देश में 80 प्रतिशत मखाने के खेती बिहार राज्य में की जाती है। मखाने के तालाब, झील या किसी दलदली जगह पर उगाया जाता है। क्योंकि यह पानी में उगाया जाता है, पानी में खेती होने की वजह से इसमें किसी तरह की कीटनाशक या फर्टीलाइजर का उपयोग नही किया जाता। यानी यह पूरी तरह ऑर्गेनिक फूड है। आगे जानिए मखाने के फायदे

मखाने के फायदे बेहिसाब हैं यह अपने गुणों और पोषक तत्वो के लिए सबसे अधिक जाना जाता है। मखाने के अंदर मैग्निशियिम पोटाशियम, फाइबर, आयरन, जिंक आदि भरपूर मात्रा में पाया जाता है। यह सभी तत्व आपके शरीर के अलग हिस्सो को बहुत लाभ पंहुचाते हैं। नीचे हमने मखाने के फायदे के बारे में विस्तार से बताया है। आप इसके फायदे अंत तक जरूर पढ़ें।

कान दर्द में मखाने  के फायदे

कान का दर्द कितना पीड़ादायक होता है इस बात से तो हम सभी परीचित हैं। यह समस्या हर उम्र के व्यक्ति को हो सकती है। लेकिन अधिकतर यह समस्या बच्चों को ही होती है। ऐसे में मखाने का उपयोग किया जा सकता है। कान के दर्द को खत्म करने के लिए सबसे पहले आपको मखाने के बीजों को पानी में उबालना होगा और इसका गाढ़ा तैयार करना होगा। अब रोजाना इस काढ़े की दो से तीन बूंदें कान में डालें। इससे कान का दर्द कुछ ही दिनों में ठीक हो जाएगा।बढ़ती उम्र और गलत खान पान की वजह से अक्सर चेहरे पर झुर्ऱियां पड़ने लग जाती हैं। लेकिन अगर आप नियमित रूप से मखाने का सेवन करते हैं तो इससे झुर्रियां खत्म होने लगती हैं। आपको बता दे कि मखाने के अंदर स्निग्ध गुण मौजूद होता है। यह तत्व स्किन में तैलीय तत्व को बनाए रखता है। इससे झुर्रियां होने की संभावना कम हो जाती है।आज कल की जीवनशैली के चलते लोग बहुत ज्यादा तनाव में रहते हैं। जिसका असर उनके वैवैफिक जीवन पर भी पड़ने लगता है। पुरुष इसी के चलते अक्सर अपनी मर्दाना ताकत( नपुंसकता) भी खो बैठते हैं। लेकिन जो लोग रोजाना नियमित रूप से मखानों का सेवन करते हैं उन्हे नपुंसकता जैसी समस्या पैदा ही नही होती। मखाने में पाए जाने वाले पोषक तत्व पुरुष की अंदरूनी शक्ति को बढ़ाने में बेहद कारगर माने जाते हैं। मसूढ़ो की समस्या से  आज भी लोग बहुत परेशान रहते हैं। अक्सर कुछ खाते हुए या फिर ब्रश करते समय मसुढ़ो से खून निकलने लगता है। जिसकी वजह से मसूढ़े फूल जाते हैं और दांत भी कमजोर होने लगते हैं। इसलिए मसूढ़ों का समय पर उपचार करना बेहद जरूरी हो जाता है। ऐसे में मखाने का सेवन करने की सलाह आयुर्वेद भी देता है और विज्ञान भी। आपको बता दे कि मखाने में कषाय और शीत का गुण पाया जाता है। जो मसूढ़ो से खून आने की समस्या पर रोक लगाता है। अगर आपको भी यह समस्या है तो आप रोजाना मखाने का सेवन जरूर करें।

आज कल की जीवनशैली में हम कुछ भी उल्टा सीधा खाने लगते हैं, जिसकी वजह से हमे दस्त जैसी समस्या होने लगती है। कुछ लोग तो जंक फूड को पचाने की क्षमता ही नही रखते इसलिए उन्हे जरा सा खाने पर भी दस्त की समस्या हो जाती है। लेकिन अगर मखाने का सेवन रोजाना किया जाए या फिर दस्त के समय किया जाए तो इससे दस्तों की समस्या खत्म हो जाएगी। 

शुगर में मखाने खाने के लाभ

शुगर या डायबिटीज एक ऐसी भयंकर बीमारी है, जिससे लाखों लोग परेशान हैं। कहा तो यह भी जाता है कि जिस व्यक्ति को मधुमेह हो जाए उसे अन्य बहुत सी बीमारिया घेर लेती हैं। आज के वक्त में लोग समय ना मिल पाने की वजह से किसी भी तरह के भोजन का ग्रहण करना शुरू कर देते हैं जिसकी वजह से खून में शर्करा का स्तर बढ़ने लगता है और यही बाद में डायबिटीज में तब्दील हो जाता है। जिन भी लोगो को यह समस्या हो वह Makhana Kheer का सेवन कर सकते हैं। 

Around The Web

Trending News

You May Also Like