Anant TV Live

05 सितंबर 2022 भाद्रपद शुक्ल नवमी/दशमी सोमवार दैनिक राशिफल एवं शुभ समय सहित*

 | 
vadic astro

सौजन्य से काल साधक श्री महाकाल अवंतिका (उज्जैन)

श्री श्री नल नाम संवत्सरे श्री श्री विक्रमी संवत 2079 श्री शक संवत 1944 भाद्रपद शुक्ल नवमी/दशमी सोमवार, ईस्वी 05 सितंबर 2022, श्री सूर्य नारायण दक्षिणायण, वर्षा ऋतु।

राहुकाल प्रातः 07 बजकर 35 मिनट से 09 बजकर 10 मिनिट तक रहेगा एवं दिशाशूल पूर्व में रहेगा।

अभिजीत मुहूर्त प्रातः 11 बजकर 55 मिनट से 12 बजकर 46 मिनट तक।

नवमी तिथि प्रातः 08 बजकर 29 मिनट तक उपरांत दशमी तिथि रहेगी।

मूल नक्षत्र रात्रि 20 बजकर 05 मिनट तक उपरांत पूर्वाषाढ़ नक्षत्र रहेगा।

प्रीति योग प्रातः 11 बजकर 27 मिनट उपरांत आयुष्मान योग रहेगा।

कौलव करण प्रातः 08 बजकर 29 मिनिट तक उपरांत तैतिल करण रहेगा।

01 सितंबर से 30 सितंबर 2022 - व्रत- त्योहार

06 सितंबर- जल झूलनी एकादशी व्रत स्मार्त।  
08 सितंबर - प्रदोष व्रत।
09 सितंबर- अनन्त चतुर्दशी व्रत। 
10 सितंबर- महालया श्राद्धारम्भ पूर्णिमा एवं एकम का श्राद्ध। 
11 सितंबर- आश्विन मास कृष्ण पक्षारम्भ। द्वितीया श्राद्ध। 
12 सितंबर - तृतीया श्राद्ध।
13 सितंबर- चतुर्थी श्राद्ध । संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी व्रत। 
14 सितंबर- पंचमी श्राद्ध। 
15 सितंबर- चंद्र षष्ठी व्रत।
17 सितंब- श्री महालक्ष्मी व्रत। कालाष्टमी। सप्तमी श्राद्ध 
18 सितंबर- जीवित्पुत्रिका (जीउतिया) व्रत। अष्टमी श्राद्ध। 
19 सितंबर- मातृ नवमी। नवमी श्राद्ध। 
20 सितंबर- दशमी श्राद्ध।
21 सितंबर- इन्दिरा एकादशी व्रत सबका। एकादशी श्राद्ध। 
22 सितंबर- द्वादशी श्राद्ध। 
23 सितंबर - प्रदोष व्रत। त्रयोदशी श्राद्ध। 
24 सितंबर- चतुर्दशी श्राद्ध। 
25 सितंबर- स्नान - दान - श्राद्धादि की अमावस्या । अमावस्या श्राद्ध। पितृ विसर्जन । 
26 सितंबर- शारदीय नवरात्रारम्भ। कलश स्थापना। 29 सितंबर- वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी व्रत। 
30 सितंबर- उपांग ललिता पंचमी व्रत।

चौघड़िया आज दिन का शुभ समय
अमृत 06 बजकर 00 मिनट से 07 बजकर 35 मिनट 
शुभ 09 बजकर 10 मिनट से 10 बजकर 45 मिनट तक।
चर 13 बजकर 54 मिनट से 15 बजकर 29 मिनट तक।
लाभ 15 बजकर 29 मिनट से 17 बजकर 03 मिनट तक।

आज का चंद्रबल मिथुन, कर्क, तुला, धनु, कुंभ और मीन राशि पर शुभ एवं श्रेष्ठ रहेगा

चंद्रमा दिन रात धनु राशि पर संचार करेगा।

मेष- सूझबूझ के साथ आगे बढ़ते रहेंगे। बौद्धिकता को बल मिलेगा। परीक्षा, प्रतियोगिता में बेहतर बने रहेंगे। बड़ों की बात को सम्मान दें। नवीनता पर जोर रह सकता है। दिन श्रेष्ठ।

वृष- सुख सुविधाओं की पर्याप्तता बनी रहेगी। बड़ों का सानिध्य सहजता बढ़ायेगा। हर्ष-आनन्द से समय बीतेगा। सोच बड़ी रखें और पूर्वाग्रह से बचें। कामकाज अच्छा रहेगा। दिन शुभ।

मिथुन- सामाजिक गतिविधियों में उत्साह से हिस्सा लेंगे। साहस और सूचना पक्ष बेहतर रहेगा। संबंधों का लाभ मिलेगा। बन्धुत्वता को बल मिलेगा। दिन श्रेष्ठ फलकारक। संसाधनों में वृद्धि संभव।

कर्क- अपनों का साथ खुशियों को कई गुना बढ़ायेगा। सभ्यता और भव्यता पर जोर रहेगा। उत्सव आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। दिन श्रेष्ठ फलकारक। पूछपरख रहेगी। सबको साथ लेकर चलें।

सिंह- मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। जिम्मेदारियों का निर्वहन मनोयोग से करेंगे। सृजन और संकल्प शक्ति को बल मिलेगा। दिन श्रेष्ठ फलकारक। खर्च पर अंकुश रखें। दान-धर्म में विश्वास बढ़ेगा।

कन्या- श्रेष्ठ कार्यों से धनार्जन करेंगे और शुभ कार्यों में खुले हाथ से खर्च भी करेंगे। रिश्तों प्रगाढ़ता और विश्वास बढ़ेगा। धर्म कला और विज्ञान के क्षेत्र में बेहतर करेंगे। दिन हितसंवर्धक। सतर्कता रखें।

तुला- व्यक्ति का विकास उसकी दूरदर्शिता और अवसरों का लाभ उठाने पर बहुत हद तक निर्भर है। लक्ष्य के प्रति सम्पूर्ण ऊर्जा से समर्पित रहें। प्रतिभा प्रदर्शन के अवसर मिलेंगे। यात्रा सम्भव। दिन श्रेष्ठ।

वृश्चिक- इन दिनों आप सभी से बेहतर करने में सक्षम बने हुए हैं और कर भी रहे हैं। पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आय के नए स्रोत सृजित करेंगे। दिन श्रेष्ठ। लोगों का भरोसा जीतेंगे। निसंकोच आगे बढ़ें।

धनु- महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। भाग्य की प्रबलता और आस्था से मुश्किल कार्यों को भी सहजता से कर पाएंगे। धर्म-मनोरंजन में रुचि रहेगी। मनोबल में वृद्धि होगी। शुभ सूचना मिल सकती है।

मकर- हमारे शुभ कर्म अक्सर तब अपना प्रभाव दिखाते हैं जब हमें इसकी सर्वाधिक जरूरत होती। स्वयं पर भरोसा रखें। अप्रत्यशितता बढ़ी हुई रहेगी। दिन सामान्य। घर परिवार में शुभता का संचार बना रहेगा।

कुम्भ- जो भी करें पूर्ण विश्वास और क्षमता के साथ करें। बाधाएं स्वतः दूर होंगी। सभी का साथ मिलेगा। परिवार में सुख सौख्य बना रहेगा। जीवनसाथी उपलब्धि अर्जित कर सकता है। दिन स्थायित्व वाला।

मीन- प्रबन्धन से विश्वास और संतुलन को बल मिलता है। बिना पर्याप्त विचार और योजना के कार्य करने से बचें। युवा ज्यादा अच्छा करेंगे। उत्साहित और ऊर्जावान रहेंगे। आर्थिक लेन देन में सतर्क रहें।

                      पँ. हरीश शर्मा 
                  *"ज्योतिष मार्तण्ड"
आजीवन सदस्य अंतरराष्ट्रीय ज्योतिष परिषद, 
                 संयुक्त राज्य अमेरिका
     श्री महाकाल ज्योतिष कार्यालय, जयपुर
          09351303934, 9414041095
        www.mahakaljyotish.com      
#bestastrologer #famousastrologer #jaipurjyotish

Around The Web

Trending News

You May Also Like