Anant TV Live

11 जुलाई 2024 अषाढ़ शुक्ल पंचमी गुरुवार दैनिक राशिफल एवं शुभ समय सहित*

 | 
vadic astro

सौजन्य से काल साधक श्री महाकाल अवंतिका (उज्जैन)

श्री श्री कालयुक्त नाम संवत्सरे श्री श्री विक्रमी संवत 2081 श्री शक संवत 1946 अषाढ़ शुक्ल पंचमी गुरुवार, ईस्वी 11 जुलाई 2024, श्री सूर्य नारायण दक्षिणायन, वर्षा ऋतु।

राहुकाल मध्याह्न 14 बजकर 15 मिनट से 15 बजकर 58 मिनिट तक रहेगा एवं दिशाशूल दक्षिण मे रहेगा।

अभिजीत मुहूर्त मध्याह्न 12 बजकर 03 मिनट से 12 बजकर 58 मिनट तक।

पंचमी तिथि प्रातः 10 बजकर 05 मिनट तक उपरांत षष्ठी तिथि रहेगी।

पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र मध्याह्न 13 बजकर 04 मिनट तक उपरांत उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र रहेगा।

वरियान योग रात्रि 04 बजकर 08 मिनट तक उपरांत परीघ योग रहेगा।

बालव करण प्रातः 10 बजकर 05 मिनिट तक उपरांत कौलव करण रहेगा।

01 जुलाई से 31 जुलाई तक के व्रत एवं त्योहार

11 गुरुवार: मासिक स्कंद षष्ठी
14 रविवार: मासिक दुर्गाष्टमी
16 मंगलवार: कर्क संक्रांति
17 बुधवार: देवशयनी एकादशी, चातुर्मास का प्रारंभ, गौरी व्रत शुरू,
18 गुरुवार: गुरु प्रदोष व्रत, वासुदेव द्वादशी
20 शनिवार: आषाढ़ पूर्णिमा व्रत, कोकिला व्रत
21 रविवार: आषाढ़ पूर्णिमा का स्नान और दान, गुरु पूर्णिमा
22: सोमवार: सावन माह का प्रारंभ, पहला सावन सोमवार व्रत, कांवड़ यात्रा का शुभारंभ
23 मंगलवार: मंगला गौरी व्रत
24 बुधवार: गजानन संकष्टी चतुर्थी
28 रविवार: सावन कालाष्टमी
29 सोमवार: दूसरा सावन सोमवार
30 मंगलवार: दूसरा मंगला गौरी व्रत
31 बुधवार: कामिका एकादशी व्रत

चौघड़िया आज दिन का शुभ समय
शुभ 05 बजकर 40 मिनट से 07 बजकर 23 मिनट तक
चर 10 बजकर 49 मिनट से 12 बजकर 32 मिनट तक।
लाभ 12 बजकर 32 मिनट से 14 बजकर 15 मिनट तक 
अमृत 14 बजकर 15 मिनट से 15 बजकर 58 मिनट तक।

आज का चंद्रबल मिथुन, सिंह, तुला, वृश्चिक, कुंभ और मीन राशि पर रात्रि 19 बजकर 50 मिनट तक शुभ एवं श्रेष्ठ रहेगा मेष, कर्क, कन्या, वृश्चिक, धनु और मीन राशि पर शुभ एवं श्रेष्ठ रहेगा

चंद्रमा सिंह राशि पर रात्रि 19 बजकर 50 मिनट तक उपरांत कन्या राशि पर संचार करेगा।

मेष- लाभ बेहतर बना रहेगा। आय के नए स्त्रोत खुल सकते हैं। सुख सुविधाएं पर्याप्त बने रहेंगे। बड़ों की बात ध्यान से सुनें। आवश्यक कार्यों को आज ही पूरा करने की सोच रखें। दिन शुभ फलकारक।

वृषभ- महत्वपूर्ण कार्य सौंपा जा सकता है। जिम्मेदारी को साहर्ष स्वीकार करें। लाभ के संकेत बढ़ेंगे। सूचना संपर्क बेहतर बना रहेगा। सभी पक्ष सहयोगी रहेंगे। दाम्पत्य खुशहाल रहेगा। दिन प्रतिष्ठावर्धक।

मिथुन- परिवार का साथ बना रहेगा। रहन सहन श्रेष्ठतर रहेगा। भाग्य की मेहरबानियां सफलता में सहायक होंगी। निसंकोच आगे बढ़ते रहें। अपनों के साथ भ्रमण मनोरंजन में रुचि रह सकती है। दिन शुभकारक।

कर्क- ‘‘राम से बड़ा राम का नाम‘‘। जो काम चर्चा मात्र से संभव हैं उनके लिए अतिरिक्त प्रयास करने से बचें। स्मार्ट तरीके से काम करें। संबंधों का लाभ मिलेगा। व्यक्तित्व प्रभावी रहेगा। अनुशासन रखें। सेहत देखें।

सिंह- निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। जीवनसाथी अपेक्षाओं पर खरा उतरेगा। साझीदारी हितकर रहेगी। निवेश पर जोर दे सकते हैं। आवश्यक कार्य आज ही कर लेने की कोशिश करें। दिन सामान्य से शुभ।

कन्या- परिस्थितियों का उचित मूल्यांकन करते हुए आगे बढ़ें। सुनी सुनाई बातों पर विश्वास असहजता बढ़ा सकता है। आर्थिक लेन देने में सतर्कता रखें। आय बेहतर बनी रहेगी। दिन सामान्य शुभ।

तुला- महत्वपूर्ण कार्यों को समय से पूरा करने में सफल रह सकते हैं। आर्थिक लाभ के संकेत बढ़ेंगे। बौद्धिक प्रयासों को बल मिलेगा। नए मित्र बनेंगे। प्रियजन से भेंट संभव है। दिन श्रेष्ठ फलकारक।

वृश्चिक- हर हाल में सहजता और संतुलन रखने वाला श्रेष्ठ होता है। लोगों और रिश्तों से अपेक्षाएं न रखें। अपनों की बात ध्यान से सुनें। सुख पर्याप्त बना रहेगा। स्वयं से असंतुष्ट रह सकते हैं। दिन सामान्य शुभ।

धनु- विनम्रता और मिलनसारिता वे गुण हैं जो अहसजता में सहजता भरते हैं। संबंधों के इस्तेमाल पर जोर दे सकते हैं। वादों को निभाने का हरसंभव प्रयास करें। कार्य ऐसे करें कि मेहनत कम परिणाम ज्यादा मिले।

मकर- अपनों का सहयोग मिलेगा। साझीदारी के प्रयास बेहतर बने रहेंगे। घर परिवार में शुभता का संचार बढ़ेगा। सहज सौम्य व्यवहार से सभी को प्रभावित करेंगे। अच्छे प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। दिन श्रेष्ठ।

कुंभ- सृजन की नई उंचाइयां छू सकते हैं। अनुकूलन बढ़ा हुआ रहेगा। स्वाभिमान और सम्मान रक्षा में सफल रहेंगे। संबंधों में सुधार के संकेत मिलेंगे। सच्चाई का साथ न छोड़ें। विरोधी भी सराहेंगे।

मीन- निवेश की सोच बनी रह सकती है। रिश्तों में मिठास बढ़ेगी। हर्षोल्लास से समय बिताएंगे। सबको खुश रखने का प्रयास रहेगा। प्रेम संबंध सहज बने रहेंगे। दिन सामान्य फलकारक। मैनेजमेंट पर ध्यान दें। 

                      पँ. हरीश शर्मा 
                  *"ज्योतिष मार्तण्ड"
आजीवन सदस्य अंतरराष्ट्रीय ज्योतिष परिषद, 
                 संयुक्त राज्य अमेरिका
     श्री महाकाल ज्योतिष कार्यालय, जयपुर
          09351303934, 9414041095
        www.mahakaljyotish.co.in      
#bestastrologer #famousastrologer #jaipurjyotish

Around The Web

Trending News

You May Also Like