Anant TV Live

14 सितंबर 2022 अश्विन कृष्ण चतुर्थी बुधवार दैनिक राशिफल एवं शुभ समय सहित*

 | 
vadic astro

सौजन्य से काल साधक श्री महाकाल अवंतिका (उज्जैन)

श्री श्री नल नाम संवत्सरे श्री श्री विक्रमी संवत 2079 श्री शक संवत 1944 अश्विन कृष्ण चतुर्थी बुधवार, ईस्वी 14 सितंबर 2022, श्री सूर्य नारायण दक्षिणायण, वर्षा ऋतु।

राहुकाल मध्याह्न 12 बजकर 16 मिनट से 13 बजकर 49 मिनिट तक रहेगा एवं दिशाशूल उत्तर में रहेगा।

अभिजीत मुहूर्त प्रातः 11 बजकर 53 मिनट से 12 बजकर 43 मिनट तक।

चतुर्थी तिथि प्रातः 10 बजकर 27 मिनट तक उपरांत पंचमी तिथि रहेगी।

अश्विनी नक्षत्र प्रातः 06 बजकर 58 मिनट तक उपरांत भरणी नक्षत्र रहेगा।

ध्रुव योग प्रातः 06 बजकर 16 मिनट उपरांत व्याघात योग रहेगा।

बालव करण प्रातः 10 बजकर 27 मिनिट तक उपरांत कौलव करण रहेगा।

01 सितंबर से 30 सितंबर 2022 - व्रत- त्योहार

14 सितंबर- पंचमी श्राद्ध। 
15 सितंबर- चंद्र षष्ठी व्रत।
17 सितंब- श्री महालक्ष्मी व्रत। कालाष्टमी। सप्तमी श्राद्ध 
18 सितंबर- जीवित्पुत्रिका (जीउतिया) व्रत। अष्टमी श्राद्ध। 
19 सितंबर- मातृ नवमी। नवमी श्राद्ध। 
20 सितंबर- दशमी श्राद्ध।
21 सितंबर- इन्दिरा एकादशी व्रत सबका। एकादशी श्राद्ध। 
22 सितंबर- द्वादशी श्राद्ध। 
23 सितंबर - प्रदोष व्रत। त्रयोदशी श्राद्ध। 
24 सितंबर- चतुर्दशी श्राद्ध। 
25 सितंबर- स्नान - दान - श्राद्धादि की अमावस्या । अमावस्या श्राद्ध। पितृ विसर्जन । 
26 सितंबर- शारदीय नवरात्रारम्भ। कलश स्थापना। 29 सितंबर- वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी व्रत। 
30 सितंबर- उपांग ललिता पंचमी व्रत।

चौघड़िया आज दिन का शुभ समय
लाभ 06 बजकर 05 मिनट से 07 बजकर 38 मिनट 
अमृत 07 बजकर 38 मिनट से 09 बजकर 10 मिनट तक।
शुभ 10 बजकर 43 मिनट से 12 बजकर 16 मिनट तक।
चर 15 बजकर 23 मिनट से 16 बजकर 57 मिनट तक।

आज का चंद्रबल मेष, मिथुन, कर्क, तुला, वृश्चिक और कुंभ राशि पर शुभ एवं श्रेष्ठ रहेगा

चंद्रमा दिन रात मेष राशि पर संचार करेगा।

मेष- अनुकूलता बनी रहेगी। कार्यों में तेजी रहेगी। बौद्धिकता को बल मिलेगा। आर्थिक क्षेत्र में बेहतर होंगे। प्रेम में सफलता। इच्छित वस्तु की प्राप्ति संभव है। प्रियजन से भेंट होगी। दिन उत्तम फलकारक।

वृष- शुभ सूचनाओं की अधिकता बनी रह सकती है। मूल्यवान वस्तु की प्राप्ति संभव है। बड़ों का सहयोग बना रहेगा। श्रेष्ठ भूमि भवन की अभिलाषा को बल मिलेगा। दिन उन्नतिकारक। बड़ा सोचें।

मिथुन- आपसे सीधा मुकाबला किसी के भी लिए आसान नहीं होगा। पराक्रम प्रदर्शन से सभी को प्रभावित करेंगे। सक्रियता और समझ से बढ़त पर बने रहेंगे। रहन सहन अच्छा रहेगा। धनधान्य की प्रचुरता रहेगी।

कर्क- परिजनों का साथ बड़े प्रयासों के लिए प्रेरित करेगा। धन संपत्ति से जुड़े मामले सुधार पर रहेंगे। रहन सहन श्रेष्ठ। वाणी व्यवहार प्रभावकारी रहेगा। निसंकोच आगे बढ़ते रहें। दाम्पत्य और प्रेम शुभता का संचार रहेगा।

सिंह- सक्रियता और समझदारी से सफलता की ओर अग्रसर बने रहेंगे। अनोखी कोशिशों को आगे बढ़ा सकेंगे। करीबियों के लिए संरक्षक की भूमिका में रह सकते हैं। दिन उत्तम फलकारक।

कन्या- रिश्तों में विश्वास और करीबी रहेगी। खर्च पर अंकुश बनाए रखें। आय पूर्ववत बनी रहेगी। कम बोलें और मीठा बोलें। समाज में प्रतिष्ठित माने जाने वाले कार्यों को बढ़ावा देंगे और सफलता भी अर्जित करेंगे।

तुला- समस्त उर्जा के साथ निसंकोच आगे बढ़ते रहें। आत्मविश्वास और कुछ कर गुजरने की ललक बड़े प्रयासों को सफल बना सकती है। सभी संबंधितों का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में शुभता बनी रहेगी।

वृश्चिक- निश्चित रूप से आपके अधिकतर निर्णय सही ही होंगे। इसके बावजूद औरों से सलाह लेना न भूलें। सुख संसाधन पर्याप्त रहेंगे। आत्मविश्वास से भरे हुए रहेंगे। तेजी से काम लें। दिन उत्तम।

धनु- अनुशासन और नियमों का कड़ाई से पालन करने वाले सफलता का प्रतिशत निश्चित ही अधिक रहता है। भाग्य की मेहरबानियां बनी रहेंगी। मनोबल उंचा रहेगा। भ्रमण मनोरंजन में रुचि रह सकती है।

मकर- औरों से अलग सोच रखने वाले परेशान जरूर हो सकते हैं लेकिन परास्त नहीं होते। क्योंकि उनके जैसा पहले किसी ने किया ही नहीं होता है। धैर्य रखिए और जुटे रहिए। अपनों का साथ मिलेगा। दिन शुभ।

कुंभ- लोकतांत्रिक तौर तरीकों पर जोर दें। सही बात को सही तरीके से प्रस्तुत करने वालों की सफलता प्रतिशत औरों से बेहतर होता है। साझेदारी में सफलता मिलेगी। आवश्यक कार्यों में तेजी लाएं। दिन शुभ।

मीन - जीत का प्रतिशत अच्छा बना रहेगा। मन के रिश्तों को अधिक महत्व देंगे। मित्रों के साथ रहना अधिक भाएगा। प्रेम में सफलता मिलेगी। आर्थिक लेन देन में सतर्क रहें। उधार से बचें। दिन सामान्य से शुभ। 
                      पँ. हरीश शर्मा 
                  *"ज्योतिष मार्तण्ड"
आजीवन सदस्य अंतरराष्ट्रीय ज्योतिष परिषद, 
                 संयुक्त राज्य अमेरिका
     श्री महाकाल ज्योतिष कार्यालय, जयपुर
          09351303934, 9414041095
        www.mahakaljyotish.com      
#bestastrologer #famousastrologer #jaipurjyotish

Around The Web

Trending News

You May Also Like