Anant TV Live

20 जुलाई 2024 अषाढ़ शुक्ल चतुर्दशी शनिवार दैनिक राशिफल एवं शुभ समय सहित*

 | 
vadic astro

सौजन्य से काल साधक श्री महाकाल अवंतिका (उज्जैन)

श्री श्री कालयुक्त नाम संवत्सरे श्री श्री विक्रमी संवत 2081 श्री शक संवत 1946 अषाढ़ शुक्ल चतुर्दशी शनिवार, ईस्वी 20 जुलाई 2024, श्री सूर्य नारायण दक्षिणायन, वर्षा ऋतु।

राहुकाल प्रातः 09 बजकर 09 मिनट से 10 बजकर 51 मिनिट तक रहेगा एवं दिशाशूल पूर्व मे रहेगा।

अभिजीत मुहूर्त मध्याह्न 12 बजकर 05 मिनट से 13 बजकर 00 मिनट तक।

चतुर्दशी तिथि सायं 18 बजकर 01 मिनट तक उपरांत पूर्णिमा तिथि रहेगी।

पूर्वाषाढ़ नक्षत्र रात्रि 01 बजकर 49 मिनट तक उपरांत उत्तराषाढ़ नक्षत्र रहेगा।

वैधृति योग रात्रि 00 बजकर 07 मिनट तक उपरांत विषकुंभ योग रहेगा।

गर करण प्रातः 06 बजकर 56 मिनिट तक उपरांत वनिज करण रहेगा।

01 जुलाई से 31 जुलाई तक के व्रत एवं त्योहार

21 रविवार: आषाढ़ पूर्णिमा का स्नान और दान, गुरु पूर्णिमा
22: सोमवार: सावन माह का प्रारंभ, पहला सावन सोमवार व्रत, कांवड़ यात्रा का शुभारंभ
23 मंगलवार: मंगला गौरी व्रत
24 बुधवार: गजानन संकष्टी चतुर्थी
28 रविवार: सावन कालाष्टमी
29 सोमवार: दूसरा सावन सोमवार
30 मंगलवार: दूसरा मंगला गौरी व्रत
31 बुधवार: कामिका एकादशी व्रत

चौघड़िया आज दिन का शुभ समय
शुभ 07 बजकर 27 मिनट से 09 बजकर 09 मिनट तक
चर 12 बजकर 33 मिनट से 14 बजकर 15 मिनट तक।
लाभ 14 बजकर 15 मिनट से 15 बजकर 57 मिनट तक 
अमृत 15 बजकर 57 मिनट से 17 बजकर 38 मिनट तक।

आज का चंद्रबल मिथुन, कर्क, तुला, धनु, कुंभ और मीन राशि पर शुभ एवं श्रेष्ठ रहेगा

चंद्रमा दिन रात धनु राशि पर संचार करेगा।

मेष: दांपत्य जीवन में सुधार होगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। आपसी रिश्तों में मधुरता आएगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा।

वृषभ: आधीनस्थ कर्मचारी, पड़ोसी आदि से तनाव मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

मिथुन: आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। किसी मित्र या किसी अधिकारी के माध्यम से रुका हुआ कार्य सम्पन्न होगा। भागदौड़ का प्रयास सार्थक होगा।

कर्क: रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। किसी आपेक्षित कार्य के सम्पन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी।

सिंह: व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी, लेकिन सतर्कता बरतना जरूरी है। धन, पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

कन्या: जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रिश्तों में मधुरता आएगी। जीविका के क्षेत्र में आशातीत प्रगति होगी।

तुला: व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।

वृश्चिक: शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। उपहार या सम्मान मिलेगा। धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

धनु: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में प्रगति होगी, लेकिन दांपत्य जीवन के बीच में तनाव रहेगा। वाणी पर संयम रखें, कटु बात करने से बचें।

मकर: गृह कार्य में व्यस्त हो सकते हैं। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक और व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

कुंभ: पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। मित्र या पिता के माध्यम से रुका हुआ कार्य संम्पन्न होगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी।

मीन: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र मे किया गया श्रम सार्थक होगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।

                      पँ. हरीश शर्मा 
                  *"ज्योतिष मार्तण्ड"
आजीवन सदस्य अंतरराष्ट्रीय ज्योतिष परिषद, 
                 संयुक्त राज्य अमेरिका
     श्री महाकाल ज्योतिष कार्यालय, जयपुर
          09351303934, 9414041095
        www.mahakaljyotish.co.in      
#bestastrologer #famousastrologer #jaipurjyotish

Around The Web

Trending News

You May Also Like