Anant TV Live

21 जनवरी 2023 माघ कृष्ण अमावस्या शनिवार दैनिक राशिफल एवं शुभ समय सहित

सौजन्य से काल साधक श्री महाकाल अवंतिका (उज्जैन)

 | 

श्री श्री नल नाम संवत्सरे श्री श्री विक्रमी संवत 2079 श्री शक संवत 1944 माघ कृष्ण अमावस्या शनिवार, ईस्वी 21 जनवरी 2023, श्री सूर्य नारायण उत्तरायण, शिशिर ऋतु।

राहुकाल प्रातः 09 बजकर 53 मिनट से 11 बजकर 05 मिनिट तक रहेगा एवं दिशाशूल पूर्व मे रहेगा।

अभिजीत मुहूर्त मध्याह्न 12 बजकर 10 मिनट से 12 बजकर 53 मिनट तक।

अमावस्या तिथि रात्रि 14 बजकर 25 मिनट तक उपरांत प्रतिपदा तिथि रहेगी।

पूर्वाषाढ़ नक्षत्र प्रातः 09 बजकर 40 मिनट तक उपरांत उत्तराषाढ़ नक्षत्र रहेगा।

हर्षण योग सायं 14 बजकर 33 मिनट तक उपरांत
वज्र योग रहेगा।

चतुष्पाद करण सायं 14 बजकर 23 मिनिट तक उपरांत नाग करण रहेगा।

01 जनवरी से 31 जनवरी के व्रत एवं त्योहार

21 जनवरी - माघ (मौनी) आमावस्या
22 जनवरी - माघ गुप्त नवरात्रि प्रारंभ
26 जनवरी - बसंत पंचमी ( सरस्वती पूजा)
28 जनवरी - रथ सप्तमी 
30 जनवरी - माघ गुप्त नवरात्रि समाप्त

चौघड़िया आज दिन का शुभ समय
शुभ 08 बजकर 33 मिनट से 09 बजकर 53 मिनट 
चर 12 बजकर 32 मिनट से 13 बजकर 52 मिनट तक।
लाभ 13 बजकर 52 मिनट से 15 बजकर 11 मिनट तक।
अमृत 15 बजकर 11 मिनट से 16 बजकर 31 मिनट तक।

आज का चंद्रबल मिथुन, कर्क, तुला, धनु, कुंभ और मीन राशि पर मध्याह्न 14 बजकर 53 मिनट तक शुभ एवं श्रेष्ठ रहेगा उपरांत मेष, कर्क, सिंह, वृश्चिक, मकर और मीन राशि पर शुभ एवं श्रेष्ठ रहेगा

चंद्रमा धनु राशि पर मध्याह्न 14 बजकर 53 मिनट तक उपरांत मकर राशि पर संचार करेगा।

मेष- हर्ष आनंद से भरा दिन है। करीबियों के साथ उत्सव आयोजन में शामिल हो सकते हैं। अप्रत्याशित लाभ की संभावना है। वरिष्ठों को भरोसा जीतेंगे। दिन श्रेष्ठ फलकारक।

वृष- खुश रहेंगे और रखेंगे। संवेदनशीलता और सृजनात्मकता बढ़त पर बनी रहेगी। दाम्पत्य जीवन आनंदमय रहेगा। तेजी बनाए रखें। आस्था और आत्मविश्वास से सब संभव होगा।

मिथुन- आय की तुलना में व्यय का प्रतिशत अधिक रह सकता है। लेन देन में सतर्कता रखें और प्रोमिस से बचें। अपनों का सहयोग बना रहेगा। विनम्रता बढ़ाएं। दिन सामान्य शुभ।

कर्क- सभी के सहयोग से लाभ में बने रहेंगे। आर्थिक उपलब्धियां अर्जित करने के लिए उत्तम समय है। निजी जीवन में आदर्शवादी बने रह सकते हैँ। दिन हितकारक। समझौतावादी रुख रखें।

सिंह- योजनाबद्ध ढंग से आगे बढ़ते हुए सहजता से लक्ष्यों को प्राप्त करेंगे। सभी का साथ और समर्थन मिलेगा। लंबित मामले हल होंगे। दिन श्रेष्ठ फलकारक। पैतृक पक्ष से लाभ।

कन्या- उच्च मनोबल से सब संभव होगा। सफलता के नए आयाम छू सकते हैं। प्रतियोगियों के लिए विशेष शुभकर समय है। भाग्य की प्रबलता का लाभ उठाएं। दिन श्रेष्ठ फलकारक।

तुला- कार्य व्यापार के सिलसिले में जन्म स्थान से दूर जाना पड़ सकता है। पुख्ता योजनाओं पर कार्य करें और पूर्ण विश्वास होने पर समझौतों पर आगे बढ़ें। दिन सामान्य फलकारक।

वृश्चिक- खुशियों को अपनों से साझा करेंगे। घर परिवार में हर्ष आनंद बना रहेगा। साथी अपेक्षाओं पर खरा उतरेगा। आत्म अनुशासन को बल मिलेगा। शुभ सूचना मिल सकती है।

धनु- धर्म के प्रति आस्था बढ़ेगी। मेहनत के बल पर अपना स्थान बनाने में सफल होंगे। वाणी व्यवहार मधुर रखें। रहन सहन प्रभावी रहेगा। दिन सामान्य से शुभ फलकारक।

मकर- मेलजोल बढ़ान में रुचि रहेगी। नए मित्रों का महत्व देंगे। यात्रा की अधिकता बनी रह सकती है। शिक्षा, प्रेम और संतान पक्ष उम्मीद के अनुरूप रहेगा। दिन श्रेष्ठ फलकारक।

कुम्भ- क्षमता से अधिक खर्च बजट बिगाड़ सकता है। अपनों की खुशी का ध्यान रखें और वादा अवश्य निभाएं। रिश्तों में विश्वास बढ़ेगा। दिन सामान्य से शुभ फलकारक।

मीन- संबंधों में ताजगी भरने में सफल रहेंगे। वाणिज्यिक कार्यों में रुचि रहेगी। आलस्य से बचें। कामकाज अपेक्षा से अच्छा रहेगा। सामाजिक गतिविधियों में बढ़चढ़कर हिस्सा लेंगे।

                      पँ. हरीश शर्मा 
                  *"ज्योतिष मार्तण्ड"
आजीवन सदस्य अंतरराष्ट्रीय ज्योतिष परिषद, 
                 संयुक्त राज्य अमेरिका
     श्री महाकाल ज्योतिष कार्यालय, जयपुर
          09351303934, 9414041095
        www.mahakaljyotish.com      
#bestastrologer #famousastrologer #jaipurjyotish

Around The Web

Trending News

You May Also Like