Anant TV Live

22 जनवरी 2023 माघ शुक्ल प्रतिपदा रविवार दैनिक राशिफल एवं शुभ समय सहित

सौजन्य से काल साधक श्री महाकाल अवंतिका (उज्जैन)

 | 
vadic astro

श्री श्री नल नाम संवत्सरे श्री श्री विक्रमी संवत 2079 श्री शक संवत 1944 माघ शुक्ल प्रतिपदा रविवार, ईस्वी 22 जनवरी 2023, श्री सूर्य नारायण उत्तरायण, शिशिर ऋतु।

राहुकाल मध्याह्न 16 बजकर 32 मिनट से 17 बजकर 51 मिनिट तक रहेगा एवं दिशाशूल पश्चिम मे रहेगा।

अभिजीत मुहूर्त मध्याह्न 12 बजकर 10 मिनट से 12 बजकर 53 मिनट तक।

प्रतिपदा तिथि रात्रि 22 बजकर 30 मिनट तक उपरांत द्वितीया तिथि रहेगी।

श्रावण नक्षत्र रात्रि 03 बजकर 21 मिनट तक उपरांत धनिष्ठा नक्षत्र रहेगा।

वज्र योग प्रातः 10 बजकर 04 मिनट तक उपरांत
सिद्धि योग रहेगा।

किस्तुघ्न करण मध्याह्न 12 बजकर 27 मिनिट तक उपरांत बव करण रहेगा।

01 जनवरी से 31 जनवरी के व्रत एवं त्योहार

22 जनवरी - माघ गुप्त नवरात्रि प्रारंभ
26 जनवरी - बसंत पंचमी ( सरस्वती पूजा)
28 जनवरी - रथ सप्तमी 
30 जनवरी - माघ गुप्त नवरात्रि समाप्त

चौघड़िया आज दिन का शुभ समय
चर 08 बजकर 33 मिनट से 09 बजकर 53 मिनट 
लाभ 09 बजकर 53 मिनट से 11 बजकर 13 मिनट तक।
अमृत 11 बजकर 13 मिनट से 12 बजकर 32 मिनट तक।
शुभ 13 बजकर 52 मिनट से 15 बजकर 11 मिनट तक।

आज का चंद्रबल  मेष, कर्क, सिंह, वृश्चिक, मकर और मीन राशि पर शुभ एवं श्रेष्ठ रहेगा

चंद्रमा दिन रात मकर राशि पर संचार करेगा।

मेष: सामाजिक प्रसंगों में सगे-संबंधियों और मित्रों के साथ आपका समय आनंदपूर्वक बीतेगा। यात्रा पर जाने के योग है। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक सुख के योग है।

वृष: आज नए कार्यों की शुरुआत के लिए अनुकूल दिन है। नौकरी तथा व्यवसाय में लाभदायक परिणाम मिलेगा। पदोन्नति मिलेगी। व्यापार में नई दिशाएं खुलती हुई प्रतीत होंगी।

मिथुन: आपके कार्यों में विलंब हो सकता है। स्फूर्ति और उत्साह का अभाव रहेगा। पेट के रोग सताएंगे। नौकरी में वरिष्ठ अधिकारियों के नकारात्मक व्यवहार का सामना करना पड़ सकता है। 

कर्क: नकारात्मकता व्यवहार पर हावी न हो इस बात का ध्यान रखें। बाहर खाने-पीने के दौरान स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। क्रोध पर नियंत्रण रखाना जरूरी है। 

सिंह: पति-पत्नी के बीच मामूली कारणों से बहस हो सकती है। सांसारिक विषयों के बारे में उदासीन रहेंगे। आज मान हानि के योग बन रहे हैं। तनावपूर्ण स्थिति में सयंम रखें और सोच-समझकर बोलें। 

कन्या: शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। घर में सुख-शांति का माहौल रहने से प्रसन्नता अनुभव होगा। आर्थिक लाभ और काम में सफलता मिलेगी। बीमारी में राहत महसूस होगी। नौकरी में लाभ मिलेगा। 

तुला: गुणो का उत्तम उपयोग कर सकेंगे। संतान की प्रगति होगी। प्रिय व्यक्ति के साथ मुलाकात रोमांचक रहेगी। ताजगी और स्फूर्ति का अनुभव करेंगे। अत्यधिक विचारों से मन विचलित हो सकता है। 

वृश्चिक: स्वयं को सकारात्मक बनाए रखे। अनजाना भय महसूस कर सकते हैं। किसी न किसी बात से चिंता रह सकती है। पारिवारिक सदस्यों तथा सगे-संबंधियों के साथ अनबन होने की संभावना है। 

धनु: नए कार्य की शुरुआत के लिए शुभ समय है। मित्रों और सगे- संबंधियों के आगमन से घर में प्रसन्नता रहेगी। हाथ में लिए हुए कार्य सफलतापूर्वक पूरे होंगे। लघु प्रवास होगा। धन लाभ का योग है। 

मकर: वाणी और व्यवहार में संयम रखे। परिजनों के साथ मनमुटाव न हो, इसका ध्यान रखें। शेयर-सट्टा में पूंजी निवेश कर सकते है। आर्थिक लाभ होगा। स्वास्थ्य संबंधी कुछ शिकायत रह सकती है। 

कुंभ: शारीरिक रूप से आपका दिन प्रफुल्लित रहेगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ घर में उत्सव का वातावरण रहेगा। सुरुचिपूर्ण और मिष्टान्न का आनंद लेंगे। घूमने-फिरने और पर्यटन का कार्यक्रम आयोजित हो सकता है।

मीन: आर्थिक योजना में और निवेश में ध्यान देने की जरूरत है। एकाग्रता में कमी और बेचैनी का अनुभव हो सकता है। धार्मिक कार्यों के पीछे खर्च होगा। मित्रों के साथ मतभेद खड़े हो सकते हैं।

                      पँ. हरीश शर्मा 
                  *"ज्योतिष मार्तण्ड"
आजीवन सदस्य अंतरराष्ट्रीय ज्योतिष परिषद, 
                 संयुक्त राज्य अमेरिका
     श्री महाकाल ज्योतिष कार्यालय, जयपुर
          09351303934, 9414041095
        www.mahakaljyotish.com      
#bestastrologer #famousastrologer #jaipurjyotish

Around The Web

Trending News

You May Also Like