Anant TV Live

23 सितंबर 2022 अश्विन कृष्ण त्रियोदशी शुक्रवार दैनिक राशिफल एवं शुभ समय सहित*

 | 
vadic astro

सौजन्य से काल साधक श्री महाकाल अवंतिका (उज्जैन)

श्री श्री नल नाम संवत्सरे श्री श्री विक्रमी संवत 2079 श्री शक संवत 1944 अश्विन कृष्ण त्रियोदशी शुक्रवार, ईस्वी 23 सितंबर 2022, श्री सूर्य नारायण दक्षिणायण, वर्षा ऋतु।

राहुकाल प्रातः 10 बजकर 42 मिनट से 12 बजकर 13 मिनिट तक रहेगा एवं दिशाशूल पश्चिम में रहेगा।

अभिजीत मुहूर्त प्रातः 11 बजकर 29 मिनट से 12 बजकर  38 मिनट तक।

त्रियोदशी तिथि रात्रि 02 बजकर 32 मिनट तक उपरांत चतुर्दशी तिथि रहेगी।

मघा नक्षत्र रात्रि 03 बजकर 51 मिनट तक उपरांत पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र रहेगा।

सिद्ध योग प्रातः 09 बजकर 54 मिनट तक उपरांत साध्य योग रहेगा।

गर करण मध्याह्न 14 बजकर 00 मिनिट तक उपरांत वाणिज करण रहेगा।

01 सितंबर से 30 सितंबर व्रत एवं त्योहार

23 सितंबर - प्रदोष व्रत। त्रयोदशी श्राद्ध। 
24 सितंबर- चतुर्दशी श्राद्ध। 
25 सितंबर- स्नान - दान - श्राद्धादि की अमावस्या । अमावस्या श्राद्ध। पितृ विसर्जन । 
26 सितंबर- शारदीय नवरात्रारम्भ। कलश स्थापना। 29 सितंबर- वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी व्रत। 
30 सितंबर- उपांग ललिता पंचमी व्रत।

चौघड़िया आज दिन का शुभ समय
चर 06 बजकर 08 मिनट से 07 बजकर 40 मिनट 
लाभ 07 बजकर 40 मिनट से 09 बजकर 11 मिनट तक।
अमृत 09 बजकर 11 मिनट से 10 बजकर 42 मिनट तक।
शुभ 12 बजकर 13 मिनट से 13 बजकर 44 मिनट तक।

आज का चंद्रबल मिथुन, सिंह, तुला, वृश्चिक, कुंभ और मीन राशि पर शुभ एवं श्रेष्ठ रहेगा

चंद्रमा दिन रात सिंह राशि पर संचार करेगा।

मेष- आत्मविश्वास बढ़ने से व्यापारिक लाभ अधिक होने के योग हैं। यात्रा में सावधानी रखें। पूर्व में किए गए कार्यों का शुभ फल प्राप्त हो सकेगा।

वृष: आपके कार्यों की समाज एवं परिवार में आलोचना हो सकती है। व्यापार में सही निर्णय नहीं लेने से हानि हो सकती है। यात्रा होगी।

मिथुन: परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। राज्य एवं व्यवसाय के क्षेत्र में उचित लाभ हो सकेगा। जल्दबाजी से कार्य करने की प्रवृत्ति पर रोक लगाएं।

कर्क: रचनात्मक कामों का प्रतिफल मिलेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। जोखिम के कार्यों से दूर रहें। सोच-समझकर कार्य करना लाभप्रद रहेगा।

सिंह: जीवनसाथी की उन्नति सामाजिक सम्मान को बढ़ाएगी। आर्थिक समस्या रह सकती है। नए कामों में सफलता मिलेगी। व्यापार अच्छा चलेगा।

कन्या: सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभा सकेंगे। काम-धंधे में सफलता के शुभ संकेत हैं। पारिवारिक सुख-शांति बरकरार रहेगी।

तुला: व्यापार-व्यवसाय में प्रगतिकारक वातावरण का सृजन होगा। अधूरे काम समय से पूरे होने के योग हैं। वाणी पर संयम रखें।

वृश्चिक: नए कार्यों से लाभ के मार्ग प्रशस्त होंगे। मन आनंद से प्रफुल्लित रहेगा। धन का संग्रह होगा। पारिवारिक स्थिति आनंददायक रहेगी।

धनु: व्यापार, नौकरी में अड़चनें आने से मनोबल में कमी आ सकती है। संतान के संबंध में संतोष रहेगा। किसी पर अत्यधिक भरोसा न करें।

मकर: किसी से बहस न करें। स्वास्थ्य की ओर ध्यान दें। विरोधियों से सावधान रहें। परिवार की परेशानी का हल संभव है। खर्च का बोझ बढ़ेगा।

कुंभ: पुरुषार्थ का पूर्ण फल मिलेगा। संतान की प्रगति होगी। व्यावसायिक अथवा आजीविका संबंधी समस्या का समाधान हो सकेगा।

मीन: आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। पारिवारिक सुख एवं पत्नी के सहयोग से मन प्रसन्न रहेगा। भागीदारी के कामों में सफलता मिलेगी।
              
                      पँ. हरीश शर्मा 
                  *"ज्योतिष मार्तण्ड"
आजीवन सदस्य अंतरराष्ट्रीय ज्योतिष परिषद, 
                 संयुक्त राज्य अमेरिका
     श्री महाकाल ज्योतिष कार्यालय, जयपुर
          09351303934, 9414041095
        www.mahakaljyotish.com      
#bestastrologer #famousastrologer #jaipurjyotish

Around The Web

Trending News

You May Also Like