Anant TV Live

23 जनवरी 2023 माघ शुक्ल द्वितीया सोमवार दैनिक राशिफल एवं शुभ समय सहित

सौजन्य से काल साधक श्री महाकाल अवंतिका (उज्जैन)

 | 
vadic astro

श्री श्री नल नाम संवत्सरे श्री श्री विक्रमी संवत 2079 श्री शक संवत 1944 माघ शुक्ल द्वितीया सोमवार, ईस्वी 23 जनवरी 2023, श्री सूर्य नारायण उत्तरायण, शिशिर ऋतु।

श्री श्री नल नाम संवत्सरे श्री श्री विक्रमी संवत 2079 श्री शक संवत 1944 माघ शुक्ल द्वितीया सोमवार, ईस्वी 23 जनवरी 2023, श्री सूर्य नारायण उत्तरायण, शिशिर ऋतु।

राहुकाल प्रातः 08 बजकर 33 मिनट से 09 बजकर 53 मिनिट तक रहेगा एवं दिशाशूल पूर्व मे रहेगा।

अभिजीत मुहूर्त मध्याह्न 12 बजकर 10 मिनट से 12 बजकर 53 मिनट तक।

द्वितीया तिथि सायं 18 बजकर 46 मिनट तक उपरांत तृतीया तिथि रहेगी।

धनिष्ठा नक्षत्र रात्रि 00 बजकर 27 मिनट तक उपरांत शतभिषा नक्षत्र रहेगा।

व्यतिपात योग रात्रि 01 बजकर 27 मिनट तक उपरांत वारियान योग रहेगा।

बालव करण प्रातः 08 बजकर 36 मिनिट तक उपरांत कौलव करण रहेगा।

01 जनवरी से 31 जनवरी के व्रत एवं त्योहार

26 जनवरी - बसंत पंचमी ( सरस्वती पूजा)
28 जनवरी - रथ सप्तमी 
30 जनवरी - माघ गुप्त नवरात्रि समाप्त

चौघड़िया आज दिन का शुभ समय
अमृत 07 बजकर 33 मिनट से 08 बजकर 33 मिनट 
शुभ 09 बजकर 53 मिनट से 11 बजकर 13 मिनट तक।
चर 13 बजकर 52 मिनट से 15 बजकर 12 मिनट तक।
लाभ 15 बजकर 12 मिनट से 16 बजकर 32 मिनट तक।

आज का चंद्रबल  मेष, कर्क, सिंह, वृश्चिक, मकर और मीन राशि पर मध्याह्न 13 बजकर 52 मिनट तक शुभ एवं श्रेष्ठ रहेगा उपरांत मेष, वृषभ, सिंह, कन्या, धनु और कुंभ राशि पर शुभ एवं श्रेष्ठ रहेगा

चंद्रमा मकर राशि पर मध्याह्न 13 बजकर 52 मिनट तक उपरांत कुंभ राशि पर संचार करेगा।

मेष - सटीक निर्णय और प्रबंधन के बल पर तेजी से आगे बढ़ेंगे। कार्य व्यापार अपेक्षित रहेगा। लोगों को प्रभावित करने में सफल रहेंगे। दिन उत्तम फलकारक। आवश्यक कार्याें में शीघ्रता करें।

वृष- सभ्यता और भव्यता पर जोर बना रहेगा। कुल कुटुम्ब में उत्सव आयोजन संभव है। कला परम्परा और संस्कारों को बढ़ावा मिलेगा। वाणी व्यवहार प्रभावी रहेगा। दिन भाग्य कारक।

मिथुन- कला कौशल को बल मिलेगा। अनुकूलता सृजन को बढ़ावा देगी। कहने की अपेक्षा कर दिखाने में विश्वास रखें। आकस्मिकता लाभ की संभावना है। दिन श्रेष्ठ फलकारक। पूछपरख बढ़ेगी।

कर्क- व्यक्तिगत मामलों में बेहतर बने रहेंगे। खर्च और निवेश पर जोर रह सकता है। अपनों की बात ध्यान से सुनें। दिन सामान्य से शुभ फलकारक। रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। विवाद से बचें।

सिंह- लाभ की अच्छी संभावना बनी हुई है। मेहनत की तुलना में सफलता का प्रतिशत बेहतर बना रहेगा। प्रतिभा को अवसर मिलेंगे। शिक्षा प्रेम और संतान पक्ष हितकर रहेगा। दिन श्रेष्ठ फलकारक।

कन्या- कार्यक्षेत्र उल्लेखनीय प्रदर्शन से सबको प्रभावित कर सकते हैं। लक्ष्य प्राप्ति में सहजता होगी। तेजी बनाए रखें। सभी का साथ पाने में सफल होंगे। प्रतिस्पर्धा में सफलता मिलेगी। दिन श्रेष्ठ।

तुला - भाग्य से मिले अवसरों का सम्मान करें। अपनों से ज्यादा स्वयं पर ध्यान दे सकते हैं। कामकाज उत्तम बना रहेगा। धर्म संस्कार और आस्था बढ़त पर रहेंगे। दिन उपलब्धि कारक।

वृश्चिक- सही दिशाा में अनुशासित प्रयास सफलता का परिचायक होता है। आंशिक बाधाओं की चिंता किए बिना आगे बढ़ें। संबंधों और संपर्काें का लाभ
मिलेगा। दिन अप्रत्याशित फलकारक।

धनु- व्यक्तिगत उपलब्धियों को बढ़ाने वाला समय है। शुभ प्रस्ताव प्राप्त होंगे। मेहमानों की आवक बनी रह सकती है। वाणी व्यवहार प्रभावी रहेगा। दिन श्रेष्ठ फलकारक। महत्वपूर्ण कार्याें में तेजी लाएं।

मकर- सक्रियता और सामंजस्य क्षमता से सभी प्रभावित होंगे। विरोधियों के प्रति कठोर रुख बना रह सकता है। अफवाहों पर ध्यान न दें। दिन सामान्य से शुभ। यात्रा की अधिकता संभव।

कुंभ- प्रियजन से भेंट खुशी बढ़ाएगी। जीत की अच्छी संभावना बनी हुई है। व्यक्तिगत संबंधों को बल मिलेगा। मित्रों से मेल मुलाकात पर जोर बना रह सकता है। दिन श्रेष्ठ फलकारक। खर्च पर ध्यान दें।

मीन- सफलता का श्रेय सबसे साझा करना बड़ी और प्रभावी बात है। अपनों की खुशियों का ध्यान रखें। उनकी बात ध्यान से सुनें। कार्य व्यापार बेहतर बना रहेगा। दिन शुभ फलकारक। अहम् से बचें।

                      पँ. हरीश शर्मा 
                  *"ज्योतिष मार्तण्ड"
आजीवन सदस्य अंतरराष्ट्रीय ज्योतिष परिषद, 
                 संयुक्त राज्य अमेरिका
     श्री महाकाल ज्योतिष कार्यालय, जयपुर
          09351303934, 9414041095
        www.mahakaljyotish.com      
#bestastrologer #famousastrologer #jaipurjyotish

Around The Web

Trending News

You May Also Like