Anant TV Live

शिक्षा में सफलता पाना चाहतें हैं, तो इन बातों को जरूर पढ़ें

 | 
शिक्षा में सफलता पाना चाहतें हैं, तो इन बातों को जरूर पढ़ें

हर कोई अपने जीवन में सुख शांति और तरक्की के साथ उच्च शिक्षा में सफलता चाहता हैं इसके लिए मेहनत भी करता हैं लेकिन उच्च शिक्षा का संबंध व्यक्ति की कुंडली में भाग्य व धर्म स्थान से होता हैं कुंडली में नौंवा भाव इसका प्रतिनिधित्व करता हैं ग्रहों गुरु सूर्य और बुध प्रमुखता से इससे संबंधित होते हैंउच्च शिक्षा में सफलता के लिए सबसे महत्वपूर्ण होता हैं विषय विशेष में आस्था और विषयगत धर्म का निर्वहन हैं।

 गुरु इसमें सहायक होते हैं गुरु बनाए बिना उच्च शिक्षा में सफलता दुष्कर मानी जाती हैं गुरु उसे सहज बना देते हैं गुरु की कृपा पाने के लिए अनुशासित और आज्ञाकारी होना जरूरी होता हैं तो आज हम आपको उच्च शिक्षा प्राप्ति के सरल उपाय बताने जा रहे हैं तो आइए जानते हैं।

बुध ग्रह विवेक और चातुर्य का कारक माना गया हैं बुध मजबूत होने पर विषय को समझने और जानने की क्षमता में वृद्धि होती हैं भगवान श्री गणेश की पूजा से बुध बलवान हो जाता हैं बुध को नवयुवा और किशोर ग्रह भी माना जाता हैं समवयस्क मित्रों से अच्छे व्यवहार और आपसी आदान प्रदान से भी उच्च शिक्षा में बल मिलता हैं।

वही सूर्य का संबंध प्रशासन और प्रबंधन से उच्च शिक्षा में आपकी सफलता और अच्छे मूल्यांकन में सूर्य का महत्व योगदान होता हैं। विद्यार्थियों को अच्छे अंकों के लिए सूर्य को प्रतिदिन नमस्कार करना चाहिए। सूर्य देवता को जल अर्पित करना चाहिए। यह फलदायी माना जाता हैं।

सूर्य देवता का संबंध भगवान श्री हरि विष्णु से होता हैं विष्णु जी जगत के पालनहार कहे जाते हैं सब पर कृपा बरसाने वाले होते हैं उच्च शिक्षा में श्रेष्ठ उपलब्धियों को उनकी कृपा से ही पाया जा सकता हैं। भगवान अटूट आस्था और विश्वास से प्रसन्न होते हैं विद्यार्थी को अपने विषय और गुरु पर अटूट आस्था और आदरभाव होना चाहिए। तभी वो अपनी शिक्षा में सफल हो सकता हैं।
 

Around The Web

Trending News

You May Also Like