Anant TV Live

जानिए कब है पौष अमावस्‍या, ऐसे करें पूजन, मिलेगी सुख समृद्वि

 | 
जानिए कब है पौष अमावस्‍या, ऐसे करें पूजन, मिलेगी सुख समृद्वि

 पंचांग के अनुसार पौष माह के कृष्ण पक्ष की अंतिम तिथि को पौष अमावस्या कहते हैं। शास्त्रों में अमावस्या तिथि बेहद महत्वपूर्ण मानी गई है। मान्यता है कि इस दिन दान-स्नान का महत्व विशेष महत्व है। ज्योतिषाचार्या साक्षी शर्मा के अनुसार ये लोक मान्यता है कि इस दिन धार्मिक कार्य, स्नान, दान, पूजा-पाठ और मंत्र जप करना बहुत शुभ होता है। आइये जानते है पौष अमावस्या का शुभ मुहूर्त और खास उपाय।

शुभ मुहूर्त-
पौष अमावस्या का शुभ मुहूर्त 13 जनवरी 2021 दिन बुधवार को है। अमावस्या तिथि का प्रारंभ 12 जनवरी 2021, दोपहर 12:22 बजे अमावस्या तिथि समाप्त 13 जनवरी 2021, 10:29 बजे अमावस्या।

पूजन कैसे करें-
अमावस्या पर पितरों को प्रसन्न करने के लिये श्राद्ध कर्म, स्नान, दान-पुण्य और पितृ तर्पण करना शुभ फलकारी माना जाता है।

अमावस्या पर प्रात:काल स्नान के बाद सूर्य को शुद्ध जल में लाल पुष्प और लाल चंदन डालकर अर्घ्य दें। सच्चे मन से ईश्वर का ध्यान करें और अपनी मनोकामना मांगे।

इसके बाद पितरों के निमित्त तर्पण करें। इस दिन आप चाहें तो पितरों की शांति के लिए उपवास भी कर सकते हैं। शांत के मन के साथ अपने पूर्वजों को नमन करें और उन्हें इस जीवन के लिए धन्यवाद दें।

अमावस्या के दिन पीपल के पेड़ और तुलसी के पौधे को जल का अर्घ्य देकर उनके समक्ष दीपक जलाएं। और परिक्रमा करें। शांत मन के साथ ईश्वर को नमन करें।

अमावस्या के दिन पितरों के नाम से दान-पुण्य भी जरुर करने चाहिए। इस तरह अमावस्या पर की गई पूजा से पितरों का आशीर्वाद मिलता है।

नोट - उपरोक्‍त दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी। '
 

Around The Web

Trending News

You May Also Like