Anant TV Live

2021 के फैमस फेशियल  ट्रेंड्स

 | 
2021 के फैमस फेशियल  ट्रेंड्स

घर में रहते हुए महिलाएं स्किन केयर को लेकर ज्यादा सजग दिखाई दी। होममेड नुस्खों का लोगों ने हर घर में इस्तेमाल किया। वहीं ब्यूटी एन्हैंस के लिए ऑनलाइन फेशियल किट मंगवाने का ट्रेंड भी बढ़ा। इस साल कौन-से फेशियल का ट्रेंड रहेगा इन, जानेंगे इस बारे में।

1. कॉपर पेप्टाइड फेशियल

ब्यूटी इंडस्ट्री से जुड़े और स्किन केयर के प्रति जागरुक लोगों के बीच हमेशा से नए से नए और ज्यादा असरदार ट्रीटमेंट्स की मांग बनी रहती है। इसी लिस्ट में अब कॉपर पेप्टाइड्स युक्त कोलेजन लिफ्ट फेशियल ट्रेंड में शामिल हो गया है। बॉडी के कई कामों के लिए जरूरी माने जाने वाले कॉपर पेप्टाइड्स बेहद छोटे मॉलिक्यूल्स हैं, जो कोलेजन थ्रेड लिफ्ट फेशियल द्वारा स्किन पर लगाने के बाद स्किन में प्रवेश कर सकते हैं। यह स्किन के कुछ अंदर जाकर टिश्यूज़ को ठीक करते हैं, जिससे त्वचा फिर से दमकने लगती है और यह मुलायम और टाइट हो जाती है।

2. बोटॉक्स एंड फिलर ट्रीटमेंट

यह ट्रीटमेंट ट्रेंड में इन है, इन तीनों को जरुरत के हिसाब से यूज़ किया जा सकता है। बहुत-से कस्टमर्स झुर्रियों को दूर करके स्किन को आकर्षक बनाने के लिए बोटॉक्स व फिलर्स जैसी तकनीक का सहारा लेते हैं लेकिन दोनों में काफी अंतर है। बोटॉक्स में माथे, स्माइल लाइंस और झुर्रियों के लिए एंटी-रिंकल्स इंजेक्शन दिए जाते हैं। बोटॉक्स से आई ब्रो लिफ्टिंग किया जाता है जबकि फिलर्स इंजेक्शन स्किन वॉल्यूम बढ़ाने के लिए होते हैं। इससे गालों व होंठों को हैवी लुक मिलता है।

3. मैग्नेटिक फेशियल थेरेपी

मैग्नेटिक फेशियल थेरेपी मैग्नेट से की जाती है। इसमें मैग्नेट की मैग्नेटिक पावर को इस्तेमाल करके स्किन को रिजुवनेट किया जाता है क्योंकि वे ब्लड कैपिलरी के व्यास (जो परिसंचरण को बढ़ाते हैं) और रक्त प्रवाह में ऑक्सीजन के सर्कुलेशन को बढ़ाते हैं, जिससे त्वचा में निखार आता है और यह लंबे समय तक बनी भी रहती है।
 

Around The Web

Trending News

You May Also Like