Anant TV Live

बालों का बनाना है खूबसूरत और चमकदार, अपनाये ये टिप्‍स

 | 
बालों का बनाना है खूबसूरत और चमकदार, अपनाये ये टिप्‍स

 आपका चेहरा तभी खूबसूरत दिखता है जब आपके बाल खूबसूरत दिखते हैं। बालों की खूबसूरती के लिए आजकल महिलाएं क्या कुछ जतन नहीं करती। कलर बालों से लेकर स्मूथनिंग और रिबॉन्डिंग तक महंगे ट्रीटमेंट बालों पर कराती हैं, ताकि बाल चमकदार, लचीले और खूबसूरत दिखें। बालों पर इन सभी ट्रीटमेंट का असर 6 महीनों से लेकर 1 साल तक दिखता है। 

जब इन ट्रीटमेंट का असर खत्म हो जाता है तो बाल बेहद बदतर कंडीशन में आ जाते हैं। बाल रूखे, बेजान और उलझे हुए दिखते हैं। बालों की ये दशा बालों पर तरह-तरह के असरदार कैमिकल्स के इस्तेमाल से होती है। बालों में लगाएं गए कलर में मौजूद कैमिकल्स बालों को डैमेज कर देते हैं। बालों से खास प्रोटीन खत्म हो जाता हैं जो बालों को कमजोर और बेरंग बना देता है। वैसे तो सैलून में बालों के लिए कई तरह के प्रोटीन ट्रीटमेंट उपलब्ध होते हैं, लेकिन यह काफी महंगे होते हैं।

आज हम आपको घर पर ही बालों के लिए प्रोटीन हेयर मास्क बनाने की विधि बताने जा रहे हैं, जो आपके बालों में जान डाल सकती है। ये मास्क अल्सी के बीजों से तैयार किया जाएगा। अलसी के बीजों में कई पोषक तत्व होते हैं जो बालों के लिए फायदेमंद हैं। अलसी के बीजों में ओमेगा -3 फैटी एसिड, फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट, प्रोटीन ये सभी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो बालों को बेस्ट प्रोटीन देंगें। इस मास्क को घर में बनाना और इस्तेमाल करना बेहद आसान है। आइए जानते हैं इस प्रोटीन मास्क को बनाने की विधि।

प्रोटीन हेयर मास्क के लिए सामग्री

पीसी हुई अलसी- 2 चम्मच
नारियल का तेल - 2 चम्मच
फुल क्रीम मिल्क- 1 कप
अंडे का पीला भाग- 1 चम्मच
मेयोनीज- 3 चम्मच
प्रोटीन पैक बनाने की विधि

सबसे पहले अलसी को पकाकर उसका जैल अलग कर लें। एक कटोरी में अंडे का पीला भाग लें, उसमें अलसी वाले जेल के साथ बाकी चीजों को मिला दें। आपका प्रोटीन हेयर पैक तैयार है। इसे बालों पर लगाएं और आधा या 1 घंटे के बाद बाल धो लें।
 

Around The Web

Trending News

You May Also Like