Huawei Mate 40E स्मार्टफोन जल्द हो सकता है लांच, जानें संभावित फीचर्स
संभावित फीचर्स :
फोन में 1090x2377 पिक्सल रेजॉलूश के साथ 6.5 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले दिया जा सकता है। फोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आएगा। फोन पतले बेजल वाला हो सकता है और इसमें पंच-होल डिजाइन वाला कर्व्ड डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है। फोन 8जीबी तक के रैम और 512जीबी तक के इंटरनल स्टोरेज के साथ आ सकता है।
प्रोसेसर के तोर पर इसमें Kirin 900E मिलने वाला है। फटॉग्रफी के लिए इस फोन में कंपनी ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप ऑफर कर सकती है। इसमें 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर के साथ एक 8 मेगापिक्सल का टेलिफोटो लेंस और एक 16 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड ऐंगल कैमरा दिया जा सकता है। सेल्फी के लिए फोन के फ्रंट में कंपनी 13 मेगापिक्सल का कैमरा दे सकती है।
ओएस की बात करें तो यह फोन ऐंड्रॉयड 10 पर बेस्ड EMUI 10 पर काम करेगा। फोन को पावर देने के लिए इसमें 4100mAh की बैटरी मिल सकती है, जो फास्ट चार्जिंग को सपॉर्ट करेगी। कनेक्टिविटी के लिए फोन में वाई-फाई 6 और ब्लूटूथ 5.2 के साथ दूसरे सभी स्टैंडर्ड ऑप्शन दिए जाएंगे। फोन की कीमत क्या होगी इस बारे में अभी पक्के तौर पर कुछ नहीं कहा जा सकता। हालांकि, इसके स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स को देख कर ऐसा माना जा रहा है कि यह 40 हजार रुपये के आसपास की कीमत के साथ मार्केट में एंट्री कर सकता है।

