iQoo 7 स्मार्टफोन इन खास फीचर्स के साथ हुआ लांच, जानें कीमत व फीचर्स
iQoo 7 स्मार्टफोन को ब्रांड के लेटेस्ट फ्लैगशिप के तौर पर लॉन्च कर दिया गया है, जो कि क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर से लैस है। यह नया स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप, 120 हर्ट्ज़ डिस्प्ले के साथ-साथ 120 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट से लैस है। आइकू 7 तीन अलग फिनिश के साथ आता है, जिसमें एक BMW M Motorsport की साझेदारी में डिज़ाइन किया गया है। स्पेशल एडिशन मॉडल के बैक पैनल पर तीन कलर स्ट्राइप दी गई है। आइकू 7 में 256 जीबी ऑनबोर्ड स्टोरेज भी मौजूद है।
iQoo 7 स्मार्टफोन कीमत व उपलब्धता :
आइकू 7 के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज कॉन्फिग्रेशन की कीमत CNY 3,798 (लगभग 43,100 रुपये) है। जबकि इसके 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 4,198 (लगभग 47,600 रुपये) है। यह स्मार्टफोन ब्लैक, लेटेंट ब्लू और लैजेंडरी एडिशन कलर ऑप्शन में आता है। चीन में इसकी सेल 15 जनवरी से शुरू होगी। हालांकि, ग्लोबल एंट्री को लेकर फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी गई है।
iQoo 7 स्मार्टफोन फीचर्स :
डुअल-सिम (नैनो) आइकू 7 एंड्रॉयड 11 आधारित OriginOS पर काम करता है। इसमें 6.62 इंच फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले के साथ 20:9 आस्पेक्ट रेशियो और 91.4 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो दिया गया है। इसके अलावा यह फोन स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर और 12 जीबी LPDDR5 रैम से लैस होगा। यह फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस है, जिसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 13 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और 13 मेगापिक्सल का पोट्रेट कैमरा मौजूद है।
सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए आइकू 7 में आपको 16 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा।
आइकू 7 में 256 जीबी यूएफएस 3.1 स्टोरेज दी गई है। कनेक्टिविटी विकल्प की बात करें, तो इसमें 5जी, 4जी VoLTE, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ वू5.2, जीपीएस/ए-जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल है। सेंसर्स में एक्सेलेरोमीटर, एम्बियंट लाइट, जायरोस्कोप, मैग्नेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर मौजूद है। इसके अलावा इसमें आपको इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलेगा।
फोन में दो 2,000 एमएएच की बैटरी पैक मौजूद है, जो कि कुल मिलाकर 4,000 एमएएच बैटरी क्षमता प्रदान करती है। यह फोन सिंगल चार्ज पर 15.6 घंटे 4जी टॉक-टाइम डिलिवर करता है। इसके अलावा इसका डायमेंशन 162.2x75.8x8.7mm और भार 209.5 ग्राम है।

