Anant TV Live

Mark-2 Electroc Scooter दमदार फीचर्स के साथ भारत में जल्‍द हो सकता है लांच

 | 

इलेक्ट्रिक स्कूटर सेगमेंट में जहां अभी तक सिर्फ दो स्कूटर Bajaj Chetak और Tvs iQube के बारे में सुनने को मिलता है। वहीं जल्द इस राह पर बेंगलुरु स्थित इलेक्ट्रिक स्कूटर निर्माता कंपनी सिंपल एनर्जी अपने नए स्कूटर को लाॅन्च करने की तैयारी कर रही है। रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी ने घोषणा की है कि वह आने वाले महीनों में अपने प्रमुख स्कूटर को भारत में लाॅन्च करेगी।

इन शहरों में होगा उपलब्ध: बताते चलें कि कंपनी अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर को Mark-2 के नाम से भारत में मई में लाॅन्च करने की योजना बना रही है। कंपनी ने स्कूटर के बारे में बात करते हुए यह भी पुष्टि की है कि वे प्री-सीरीज फंडिंग में एक सफल राशि जुटाने में कामयाब रहे हैं। सिंपल एनर्जी Mark-2 देश में ब्रांड का प्रमुख इलेक्ट्रिक स्कूटर होगा। मार्क-2 इलेक्ट्रिक स्कूटर शुरुआत में भारत के चुनिंदा शहरों में उपलब्ध होगा। इसमें बेंगलुरु और दिल्ली के बाद चेन्नई, मुंबई और हैदराबाद को शामिल किया जाएगा।

सिंगल चार्ज में चलेगा 240km: इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की ड्राइविंग रेंज को लेकर दावा किया जा रहा है कि यह सिंगल चार्ज में ईको मोड़ पर 240 किमी की रेंज देने में सक्षम होगा। इसमें कंपनी 4.8Kwh की लिथियम-आयन बैटरी का प्रयोग करेगी। वहीं इसकी टाॅप स्पीड 100kmph पर सीमित होगी और यह महज 3.6 सेकेंड में 0. 50 किमी प्रति घंटा की स्पीड पकड़ने में सक्षम होगा।नवंबर 2020 में कंपनी ने घोषणा की थी कि उनका मार्क-1 स्कूटर 230 किमी से अधिक के एआरएआई(ARAI) प्रमाणित ड्राइविंग रेंज के साथ आता है। हालांकि, मार्क-1 इलेक्ट्रिक स्कूटर में 4Kwh बैटरी पैक का इस्तेमाल किया गया है।

वर्तमान में भारत में Bajaj Cheta, Tvs iQube और Ather450x जैसे इलेक्ट्रिक स्कूटर अपनी ड्राइविंग रेंज के लिए प्रसिद्व हैं, लेकिन रिपोर्ट की मानें तो इस स्कूटर की रेंज सबसे ज्यादा होगी। इसके साथ ही इसे एक स्टाइलिश और स्पोर्टी डिज़ाइन से लैस किया गया है। जो कीमत के मामले में भारत में Ather 450x को टक्कर देगा।
 

Around The Web

Trending News

You May Also Like