Anant TV Live

Tesla एसयूवी मॉडल Y कार दमदार फीचर्स के साथ हूई लांच, जानें कीमत

 | 

अमेरिका की दिग्गज इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी Tesla ने अपनी सबसे सस्ती एसयूवी मॉडल Y को लॉन्च कर दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसकी कीमत कम्पनी की सबसे पॉपुलर कॉम्पैक्ट सेडान कार मॉडल 3 के आस-पास ही रहने वाली है। टेस्ला की मॉडल Y कॉम्पैक्ट एसयूवी कार का फ्रंट का लुक काफी हद तक देखने में मॉडल 3 की तरह लग रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हाल ही में चीन में मैन्यूफैक्चर्ड इस कार को बीजिंग शहर में स्थित एक शोरूम में शोकेस करते हुए देखा गया। जहां विजिटर्स के बीच इसे देखने की होड़ लग गई।

बता दें अमेरिका की ये दिग्गज इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी जल्द ही भारत में भी प्रवेश करने जा रही है। इस बात की पुष्टि खुद केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी भी कर चुके हैं, इसके अलावा टेस्ला के प्रमुख एलन मस्क (Elon Musk) ने भी कहा है कि वो साल 2021 में भारत में अपनी कार लॉन्च करने वाले हैं। टेस्ला के मॉडल Y की सही कीमत का फिलहाल पता नहीं चल सका है, लेकिन संभव है कि भारत में एसयूवी को लेकर बढ़ते क्रेज़ को देखकर व इसकी कम कीमत होने की वजह से कंपनी भविष्य में इस कार को भारत में भी पेश कर सकती है।

गौरतलब है कि टेस्ला भारत में चार साल पहले ही अपनी कार लॉन्च करने वाला था। लेकिन कुछ पॉलिसीज़ की वजह से ऐसा संभव न हो सका। जानकारों की मानें तो घरेलू बाज़ार में टेस्ला सबसे पहले इस साल के मिड में अपनी पॉपुलर कॉम्पैक्ट सेडान कार मॉडल 3 को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है, जिसे पहले टेस्टिंग के दौरान भारतीय सड़कों पर देखा जा चुका है। इस इलेक्ट्रिक कार की कीमत 70-90 लाख रुपये के बीच में होगी।

बताते चलें टेस्ला दुनियाभर में अपनी फ्यूचरिस्टिक टेक्नोलॉजी और नेक्स्ट जनरेशन वाहन बनाने के लिए जाना जाता है। अनुमान के मुताबिक भारत में आने के बाद इस दिग्गज वाहन निर्माता कंपनियों को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि टेस्ला की इलेक्ट्रिक कार की शुरुआती कीमत तकरीबन 70 लाख रुपये हैं जो कि मौजूदा वक्त में मर्सिडीज़ बेन्ज, बीएमडब्ल्यू और ऑडी जैसी लग्जरी कार निर्माता कंपनियों की कई कारों के मॉडल्स से महंगी है। इसके अलावा भारत में फिलहाल EV का खासा क्रेज़ देखने को नहीं मिलता, वहीं न ही ज्यादा इसके चार्जिंग प्वाइंट और सर्विस सेंटर अवेलेबल हैं।
 

Around The Web

Trending News

You May Also Like