Anant TV Live

Oppo कंपनी का यह दमदार स्‍मार्टफोन जल्‍द हो सकता है लांच

 | 
Oppo कंपनी का यह दमदार स्‍मार्टफोन जल्‍द हो सकता है लांच

Oppo Reno 5 Lite 5G को कथित तौर पर 3C सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। फोन को लिस्टिंग से पता चलता है कि नए ओप्पो फोन में 30W फास्ट चार्जिंग तकनीक शामिल होगी। कथित ओप्पो रेनो 5 लाइट 5जी के नाम को पहली बार किसी लिस्टिंग में देखा गया है। अब तक, इस सीरीज़ में Oppo Reno 5 5G, Reno 5 Pro 5G और Reno 5 Pro+ को लॉन्च किया गया है। तीनों फोन चीन में लॉन्च हुए  हैं। इनमें 65W फास्ट चार्जिंग तकनीक शामिल है। स्मार्टफोन के लाइट वेरिएंट के अस्तित्व पर ओप्पो की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

मॉडल नंबर PELM00 वाला एक ओप्पो फोन 3C वेबसाइट पर देखा गया है। सर्टिफिकेशन साइट से पता चला है कि यह डिवाइस मॉडल नंबर VC56HACH वाले Oppo चार्जर के साथ आएगा। इस चार्जर की क्षमता 30W होगी और यह VOOC 4.0 ब्रिक होगी। सूत्रों का हवाला देते हुए, MyFixGuide की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि मॉडल नंबर Oppo Reno 5 Lite 5G है।

Oppo अपनी Reno 5 सीरीज़ को सभी सेगमेंट में लेकर आने की योजना बना रही है। ऐसे में लाइट फीचर्स के साथ आने वाले 'किफायती' Oppo Reno 5 Lite 5G को एक सच्चाई माना जा सकता है। Oppo ने पहले ही Reno 5 5G, Reno 5 Pro 5G और Reno 5 Pro+ को 65 वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ चीन में लॉन्च किया है। 'लाइट 'वेरिएंट में 30W सपोर्ट मायने रखता है। हालांकि, यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि फिलहाल तक ये केवल अटकलें हैं, क्योंकि अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

ओप्पो रेनो 5 और ओप्पो रेनो 5 प्रो को इस महीने की शुरुआत में चीन में लॉन्च किया गया था। ओप्पो रेनो 5 प्रो+ पिछले हफ्ते लॉन्च हुआ। पहले की एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि Oppo Reno Pro 5G जल्द ही भारत में लॉन्च हो सकता है, क्योंकि ओप्पो रेनो 5 प्रो 5जी से जुड़े मॉडल नंबर वाले स्मार्टफोन को भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) की वेबसाइट पर देखा गया था।

Around The Web

Trending News

You May Also Like