Anant TV Live

यूरिक एसिड बढ़नें के कारण व लक्षण, जरूर पढ़ें

 | 

गलत खानपान और बदलता लाइफस्टाइल यूरिक एसिड बढ़ने की मुख्य वजह है। आजकल खाने में जंक फूड और घी-तेल का सेवन बढ़ता चला जा रहा है इसलिए यूरिक एसिड के मरीजों की संख्या में भी लगातार इजाफा हो रहा है। हेल्थ एक्सपर्ट्स का मानना है कि शरीर में यूरिक एसिड का स्तर बढ़ने का कारणों और शुरुआती लक्षणों को पहचानकर ध्यान रखा जाए तो यूरिक एसिड के स्तर को बढ़ने से रोका जा सकता है।


यूरिक एसिड के कारण (Uric Acid Causes)
डॉक्टरों का कहना है कि यूरिक एसिड आनुवांशिक भी हो सकता है।

साथ ही गुर्दों का खराब होना भी यूरिक एसिड बढ़ने की एक बड़ी वजह है।

हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो लंबे समय तक हाई ब्लड प्रेशर रहने से यूरिक एसिड की समस्या हो सकती है।

थायराइड का अचानक बढ़ना या घटना यूरिक एसिड की बीमारी पैदा कर सकता है।

जानकारों का मानना है कि मोटापा बढ़ने से व्यक्ति यूरिक एसिड की चपेट में आ सकता है।

विशेषज्ञ बताते हैं कि बार-बार पेशाब आने से यूरिक एसिड का खतरा बढ़ जाता है।

घी-तेल का अधिक सेवन करना, खाने में तेज मिर्च-मसाले और मैदा का इस्तेमाल करना यूरिक एसिड बढ़ने का एक बड़ा कारण है।

फिटनेस एक्सपर्ट्स बताते हैं कि शरीर में ब्लड शुगर की मात्रा बढ़ने से यूरिक एसिड की शिकायत हो सकती है।

यूरिक एसिड के लक्षण (Uric Acid Symptoms)
जिन लोगों के शरीर में यूरिक एसिड बढ़ने लगता है उन्हें सीने में जलन की शिकायत होती है।

जानकार बताते हैं कि यूरिक एसिड बढ़ने से जोड़ो और हड्डियों में दर्द की समस्या बढ़ जाती है।

जिनके शरीर में यूरिक एसिड की मात्रा बढ़ जाती है, उनके हाथ-पैरों में जलन होनी शुरू हो जाती है।

बताया जाता है कि पेशाब आने में समस्या होना भी यूरिक एसिड की बीमारी होने का ही एक लक्षण है।

यूरिक एसिड के शुरुआती लक्षणों में गले में खराश और जलन आदि शामिल हैं।

जब यूरिक एसिड बढ़ने लगता है तो गुर्दों में समस्या होने लग जाती है।

जिन लोगों का यूरिक एसिड बढ़ जाता है, उन्हें सुबह एसिड बनने की समस्या का सामना करना पड़ता है।

बार-बार बुखार आना, ठंड लगना और थकान महसूस करना यूरिक एसिड बढ़ने का ही एक लक्षण है।

नोट - उपरोक्‍त दी गई जानकारी व सुझाव सामान्‍य जानकारी के लिए हैं इन्‍हें किसी प्रोफेशनल डॉक्‍टर की सलाह के रूप में न समझें । कोई भी बीमारी या परेंशानी होने की स्थिति में डॉक्‍टर की सलाह जरूर लें ।

Around The Web

Trending News

You May Also Like