Anant TV Live

कमर दर्द की समस्‍या ऐसे पाए छुटकारा, ये उपाय करेंगे मदद

 | 

पीठ दर्द दुनिया भर में लाखों लोगों को प्रभावित करता है। ऑफिस में घंटों तक एक ही पोजिशन में बैठकर काम करने से, भारी सामान उठाने से, तनावग्रस्त मांसपेशियों, मांसपेशियों में ऐंठन, मांसपेशियों में तनाव और गिरने से लगने वाली चोटें पीठ दर्द की परेशानी का सबसे बड़ा कारण है। पीठ में दर्द होने पर कई बार लोग पेन किलर खा लेते हैं, लेकिन कुछ समय बाद ये दर्द वापस लौट जाता है। 

अगर आपको भी पीठ में दर्द की शिकायत रहती है तो आप दवा खाने के बजाए भुजंगासन करें और कुछ घरेलू उपायों को अपनाएं। कमर के निचले हिस्से में दर्द से राहत दिलाने में भजुंगासन बेहद उपयोगी है।

आइए जानते हैं इस आसन को कैसे करें:
भुजंगासन पीठ दर्द से राहत दिलाने में बेहद उपयोगी है। यह सर्वाइकल और पीठ दर्द के के लिए फायदेमंद माना जाता है। इस आसान को करने पर पेट पर बल पड़ने के कारण पाचन संबंधी रोग भी दूर हो सकते हैं।

ऐसे करें भुजंगासन:
सबसे पहले पेट के बल लेट जाएं।
तेजी से सांस भरते हुए कमर से ऊपर वाला हिस्सा आगे की ओर उठाएं।
ध्यान रखें कि पैर आपस में मिले रहें।
गर्दन को पीछे की ओर मोड़ें और कुछ देर तक इसी तरह रहने दें।
सांस छोड़ते हुए धीरे-धीरे वापस आएं।
गर्दन पीछे ही रखें और धीरे-धीरे पहले छाती तथा बाद में सिर को भी जमीन से लग जाने दें। ये आसन आपको कमर दर्द से राहत दिलाएगा। आसन करने से बॉडी लचीली रहती है और कमर दर्द से छुटकारा मिलता है।

कमर दर्द से परेशान है तो नमक की सिकाई करें:
काले नमक की सिकाई से कमर दर्द ठीक हो जाता है। काले नमक को तवे पर गर्म कर लें और फिर इस नमक को कपड़े में बांधकर पीठ के उस हिस्से पर रख दें जहां पर आपको दर्द हो रही है। नमक की सिकाई करने से मांसपेशियों को आराम मिलता हैं, और दर्द से राहत मिलती है।

गर्म पानी और बर्फ की सिकाई करें:
कमर के निचले हिस्से में दर्द है तो आप गर्म पानी से सिकाई करें। गर्म पानी के अलावा आप चाहें तो बर्फ से भी अपनी कमर की सिकाई कर सकते हैं। बर्फ से सिकाई करने के लिए आप कुछ बर्फ के टुकड़े लेकर उन्हें किसी मोटे कपड़े में बांध दें। फिर इस कपड़े से अपनी कमर की सिकाई करें।

कमर दर्द से निजात दिलाएगी तेल मालिश:
कमर के जिस हिस्से में दर्द है वहां आप दर्द के तेल से मालिश करें। आप दर्द का तेल घर में खुद तैयार कर सकते है। आप सरसो के तेल में कुछ लौंगे, अजवाइन और लहसुन डालकर पका लें और ठंडा होने पर उसे छान कर बोतल में स्टोर कर लें। इस तेल का इस्तेमाल आप दर्द से छुटकारा पाना के लिए कर सकते हैं।

नोट - उपरोक्‍त दी गई जानकारी व सुझाव सामान्‍य जानकारी के लिए हैं इन्‍हें किसी प्रोफेशनल डॉक्‍टर की सलाह के रूप में न समझें । कोई भी बीमारी या परेंशानी हो तो डॉक्‍टर की सलाह जरूर लें । 
 

Around The Web

Trending News

You May Also Like