Anant TV Live

जानिए सर्दियों में छुआरे खाने के सेहत संबंधी लाभ

 | 
जानिए सर्दियों में छुआरे खाने के सेहत संबंधी लाभ

छुहारा सूखे मेवों में शामिल है। इसकी तासीर बहुत गर्म होती है। कहा जाता है कि यह सेहत के किसी खजाने से कम नहीं है। इसकी गर्म तासीर बहुत-से रोगों का नाश कर सकती है। कहते हैं कि अगर सही तरीके से छुहारे को अपनी डाइट में शामिल किया जाए तो इससे सालों साल तक स्वस्थ बना रहा जा सकता है।

जिन लोगों को बहुत ठंड लगती है और कम सर्दी में भी जिनके दांत किटकिटाते रहते हैं उन लोगों के लिए छुहारे का सेवन बहुत लाभदायक माना जाता है। इसके लिए आप गिलास दूध में आधा गिलास पानी मिलाकर उसमें 4 से 5 छुहारों को बारीक काटकर डालें। फिर हल्की आंच पर इसे 5 से 10 मिनट तक उबालें।

ध्यान रखें कि इस दूध में छुहारों की ही मिठास पर्याप्त होती है इसलिए इसमें चीनी ना मिलाएं। जब दूध हल्का गुनगुना हो जाए तो छानकर इसे पी लें। साथ ही संभव हो तो उबले हुए छुहारों का भी सेवन करें। इस तरह बने दूध का सेवन करने से ना सिर्फ सर्दी, जुखाम और ठंड से छुटकारा मिलता है बल्कि शरीर में लंबे समय तक कोई रोग नहीं लगता है।

कई महिलाओं को यह शिकायत होती है कि डिलीवरी के बाद कपड़ों में मल निकल जाता है और उन्हें इसका पता नहीं लग पाता है, उन महिलाओं को छुहारे वाले दूध का सेवन जरूर करना चाहिए। अगर आप चाहें तो छुहारे का हलवा बनाकर गर्म दूध के साथ खा सकती हैं। एक से दो महीने तक छुहारों का सेवन करने से महिलाओं की इस समस्या का हल हो सकता है। साथ ही इससे मासिक धर्म की परेशानियां भी दूर होती हैं। बताया जाता है कि मासिक धर्म में होने वाले दर्द से भी छुटकारा पाया जा सकता है।

पुरुषों के लिए छुहारे खाना बहुत लाभदायक माना जाता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स का मानना है कि जिन पुरुषों को अपने शरीर में ताकत की कमी लगती है, उन्हें रोजाना गर्म छुहारे वाले दूध का सेवन करना चाहिए। कहते हैं कि इसका सेवन करने से पुरुषों की शारीरिक कमजोरी दूर होती है। साथ ही इस दूध का सेवन करने से आंखों की रोशनी भी मजबूत हो सकती है।

नोट - उपरोक्‍त दी गई जानकारी व सुझाव सामान्‍य जानकारी के लिए हैं इन्‍हें किसी प्रोफेशनल डॉक्‍टर की सलाह के रूप में न समझें । कोई भी बीमारी या परेंशानी होने की स्थिति हो तो डॉक्‍टर की सलाह जरूर लें । 
 

Around The Web

Trending News

You May Also Like