Anant TV Live

जानिए : बच्‍चों को ब्रश कराने का सही तरीका व टिप्‍स

 | 
जानिए : बच्‍चों को ब्रश कराने का सही तरीका व टिप्‍स

बच्चे जैसे-जैसे बड़े होते हैं, माता-पिता को उनके देखभाल की चिंता होने लगती है। उन्हीं चिंताओं में से एक उन्हें ब्रश करना है। अब इस बात से तो सभी माता-पिता परिचित हैं कि छोटे बच्चे को ब्रश कराना मुश्किल काम होता है। साथ ही उनके लिए सही ब्रश और टूथपेस्ट चुनना भी किसी चुनौती से कम नहीं है। ऐसे में अब आपको ब्रश करने को लेकर किसी तरह की चिंता करने की जरूरत नहीं होती, क्योंकि इस लेख में बच्चों को ब्रश कराने की जानकारी लेकर आए हैं। इस लेख में हम बच्चों को ब्रश करने की सही उम्र और तरीके के बारे में बताएंगे।

बच्चों को ब्रश करने के तरीके सिखाने के टिप्स
छोटे बच्चों को ब्रश कराना आसान काम नहीं होता है। ऐसे में हम नीचे उन्हें ब्रश करने के आसान तरीके बता रहे हैं :

शुरुआत में बच्चों को अपने हाथ से ब्रश करवाना चाहिए। साथ ही उन्हें बताएं कि पेस्ट को निगलना नहीं है, बल्कि थूकना है।

इसके बाद अलगे स्टेप में आप जब भी ब्रश करें, तो उस समय बच्चे को भी साथ में खड़ा करें।

बच्चों वाले टूथब्रश में उनका टूथपेस्ट लगाकर उन्हें दें।

फिर बच्चों को उनकी नकल करने को कहें। साथ ही उन्हें बताए कि पेस्ट के झाग को थूकना है न कि निगलना है, क्योंकि कई बार बच्चे पेस्ट के झाग को निगल लेते हैं।

जब आप ब्रश करके थूकें, तो उन्हें भी थूकने को कहें।

बच्चों को बताएं कि सभी दांतों को अच्छे से साफ करें।

फिर उन्हें पानी से कुल्ला कर मुंह को अच्छे से धोने को कहें।

बच्चों को कुछ दिन ऐसा सिखाने पर उन्हें समझ आ जाएगा कि ब्रश करना जरूरी होता है।

आइए, अब जानते हैं कि अगर बच्चे नियमित रूप से ब्रश नहीं करते हैं, तो क्या हो सकता है।

अगर बच्चे नियमित रूप से ब्रश नही करने पर नुकसान
बच्चों को नियमित रूप से ब्रश न कराया जाए, तो कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, तो आइये जानतें हैं -

मुंह से दुर्गंध आ सकती है।

दांतों में सड़न उत्पन्न हो सकती है।

मुंह में छाले हो सकते हैं।

नियमित रूप से ब्रश नहीं करने पर कैविटी की समस्या उत्पन्न हो सकती है।

दांतों का टूटना और पीला पड़ना शुरू हो सकता है।
 

Around The Web

Trending News

You May Also Like