Anant TV Live

बच्चों को डेंड्रफ से निजात दिलाएंगे ये उपाय

 | 

रूसी एक आम समस्या है जो किसी को भी हो सकती है और बच्चे भी इससे अछूते नहीं हैं । अक्सर बाहर खेलने, स्कूल में किसी और बच्चे के सिर में रूसी होने के कारण यह समस्या आपके बच्चे को भी हो सकती है। वास्तव में वातावरण की धूल या मिट्टी बच्चों के सिर को संवेदनशील बना देती है जिसके परिणामस्वरुप सिर की त्वचा रूखी हो जाती है और खुजली होने लगती है। इससे रूसी की समस्या होती है।

रूसी क्या है
सामान्यतः हर किसी के सिर पर मृत त्वचा की जमी हुई ऊपरी परत हो सकती है । जब इस मृत त्वचा की परत निकलना शुरू होती है तो छोटे-छोटे टुकड़ों में यह पूरे सिर पर फैल जाती है जिसे रूसी कहा जाता है। रूसी होने से सिर पर ज्यादातर खुजली होती जबकि कुछ मामलों में इसके कारण सिर पर गंभीर समस्याएं हो सकती हैं, जैसे सेबोर्रेहिक डर्मेटाइटिस। इस समस्या से बच्चों के सिर में सूजन भी हो सकती है।

ऊपर आपने बच्चों को होने वाली रूसी से बचाव के लिए अनेक उपायों को पढ़ा। आइए अब बच्चों की रूसी खत्म करने के लिए घरेलू उपचारों को भी जानें।

 टी ट्री ऑयल
टी-ट्री ऑयल में एंटी-फंगल गुण मौजूद होते हैं, जो सिर की रूखी त्वचा को मुलायम बनाने में मदद करते हैं । बादाम के तेल या ऑलिव ऑयल में ट्री ऑयल की कुछ बूंदें डालें और इसे अच्छी तरह से मिलाएं। फिर रुई की मदद से मिश्रित तेल को अपने बच्चे के सिर की त्वचा पर लगाएं और लगभग 1/2 घंटे तक ऐसे ही लगा रहने दें। अंत में बालों को अच्छी तरह से धो लें, यह तेल निश्चित ही आपके बच्चे को रूसी से मुक्त करने में मदद करेगा।

नींबू
नींबू में विटामिन ‘सी’ होता है जो रूसी जैसी सिर की समस्याओं के इलाज में मदद करता है। एक रुई के फाहे को नींबू के रस में भिगोएं और सिर की त्वचा में लगाकर लगभग आधे घंटे तक ऐसे ही रखें और फिर बाल धो लें। यह आपके बच्चे के सिर की मृत त्वचा को साफ करने में मदद करता है।

 नीम
नीम रूसी को खत्म करने के लिए अत्यधिक प्रभावी है। आप नीम के रस को नारियल के तेल में मिलाकर बालों में लगाएं और फिर शैंपू कर लें। यह आपके बच्चे के सिर से रूसी और अन्य समस्याओं को भी खत्म करने में सक्षम है।

 मेथी के बीज
मेथी के बीज में एंटी-फंगल और सिर को राहत पहुँचाने वाले गुण होते हैं। मेथी के बीज पीस लें और इसमें दही मिलाकर पेस्ट बनाएं। इसे शैंपू करने से पहले अपने बच्चे के सिर पर लगाएं। इससे आपके बच्चे को रूसी से निजात पाने में मदद मिलती है।

एलोवेरा का रस
एलोवेरा ठंडक के लिए जाना जाता है और इसके एंटी-फंगल गुण आपके बच्चे के सिर में जमी मृत त्वचा की परत को निकालने में मदद करते हैं । इस्तेमाल करने के लिए बस एक एलोवेरा की पत्ती लें और शैंपू करने से पहले सिर में लगा लें।

अंडे
अंडे का उपयोग करने से भी सिर में नमी रहती है। इसे लगाने के लिए बस एक अंडे को अच्छी तरह से फेंट कर बालों में शैंपू करने से पहले लगाएं।

 नारियल का तेल
नारियल में एंटी-फंगल गुण होते हैं और यह सिर को मॉइस्चराइज रखने में मदद करता है। अपने बच्चे के सिर को शैंपू करने के थोड़ी देर पहले नारियल का तेल लगाएं और फिर उसके बाल धो लें। इससे आपके बच्चे के बालों को रूसी से मुक्त होने में मदद मिलती है।

सफेद सिरका
सफेद सिरका रूसी की समस्या के लिए सर्वश्रेष्ठ उपायों में से एक है। यह फंगस को बढ़ने से रोकता है और खुजली से राहत प्रदान करने में भी मदद करता है। अपने बच्चे के बालों में शैंपू करने से पहले थोड़े से पानी में सफेद सिरका मिलाकर लगाएं ।

 लहसुन
लहसुन की दुर्गंध को नजरअंदाज करते हुए शैंपू से पहले आप अपने बच्चे के सिर में पिसा हुआ लहसुन लगाएं। लहसुन में मौजूद एंटी-फंगल गुण आपके बच्चे के सिर की रूखी त्वचा और मृत त्वचा को साफ करने में मदद करता है।

 आंवला
आंवले को सुखा कर पीस लें और इसके पेस्ट को अपने बच्चे के सिर पर लगाएं। यह पेस्ट बच्चे के सिर से रूसी को खत्म करने में मदद करता है।

नोट - उपरोक्‍त दी गई जानकारी व सुझाव सामान्‍य जानकारी के लिए हैं इन्‍हें किसी प्रोफेशनल डॉक्‍टर की सलाह के रूप में न समझें । कोई भी बीमारी या परेंशानी की स्थिति हो तो डॉक्‍टर की सलाह जरूर लें । 
 

Around The Web

Trending News

You May Also Like