Anant TV Live

वेस्टइंडीज के 12 खिलाडियों ने बांग्लादेश दौरे पर जाने से किया इंकार

 | 

नई दिल्ली। वेस्टइंडीज टेस्ट टीम के कप्तान जेसन होल्डर और सीमित ओवर कप्तान कीरोन पोलार्ड सहित वेस्टइंडीज के 12 खिलाडियों ने कोरोनावायरस के चलते बांग्लादेश दौरे पर जाने से इंकार कर दिया है। क्रिकेट वेस्टइंडीज (सीडब्ल्यूआई)    ने उक्त जानकारी दी। 

वेस्टइंडीज को बांग्लादेश दौरे पर तीन वनडे और दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है। इन दोनों सीरीज के सभी मैच चटगांव और ढाका में होंगे। 

सीडब्ल्यूआई ने एक बयान में कहा, "जेसन होल्डर, कीरोन पोलार्ड, डैरेन ब्रावो, शामराह ब्रूक्स, रोस्टन चेज़, शेल्डन कॉटरेल, एविन लुईस, शाई होप, शिमरन हेटमायर, निकोलस पूरन, फैबियन एलन और शेन डाउरिच ने कोविड-19 संबंधित चिंताओं और व्यक्तिगत कारणों के चलते बांग्लादेश दौरे पर जाने से मना कर दिया है।"

होल्डर की अनुपस्थिति में क्रैग ब्रेथवेट वेस्टइंडीज की टेस्ट टीम की कमान संभालेंगे, जबकि जेसन मोहम्मद पोलार्ड की जगह वनडे टीम के कप्तान होंगे। 
 

Around The Web

Trending News

You May Also Like