Anant TV Live

157 कि.मी की रफ़्तार से गेंद स्पीड,उमरान मलिक बने नंबर वन

 | 
AS

 सनराइजर्स हैदराबाद के तेज गेंदबाज उमरान मलिक ने आखिरकार आईपीएल इतिहास में सबसे तेज गेंद फेंकने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में 20वीं ओवर में गेंदबाजी करने आए उमरान ने रोवमैन पॉवेल को यह गेंद फेंकी। हालांकि पॉवेल ने उमरान की गति का फायदा उठाते हुए इस पर 4 रन बटोर लिए। लेकिन उमरान के नाम पर इतिहास दर्ज हो गया। उमरान ने इससे पहले 154 किमी. प्रति घंटा की रफ्तार से गेंद फेंकी थी। ऐसा कर उन्होंने लॉकी फाग्र्यूसन के 153.9 कि.मी की रफ्तार को पीछे छोड़ा था।

देखें इस सीजन सबसे तेज गेंद फेंकने वाले गेंदबाजों की लिस्ट
उमरान मलिक : 157 कि.मी
उमरान मलिक : 154 कि.मी
लॉकी फग्र्यूसन : 153.9 कि.मी
उमरान मलिक : 153.3 कि.मी
उमरान मलिक : 153.1 कि.मी

उमरान मलिक का सीजन में प्रदर्शन
2/39 बनाम राजस्थान रॉयल्स
0/39 लखनऊ सुपर जायंट्स
0/29 बनाम चेन्नई सुपर किंग्स
1/39 बनाम गुजरात टाइटंस
2/27 बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स
4/28 बनाम पंजाब किंग्स
1/13 बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
5/25 बनाम गुजरात टाइटंस
0/48 बनाम चेन्नई सुपर किंग्स

पर्पल कैप रेस में उमरान मलिक दूसरे स्थान पर
19 युजी चहल, राजस्थान
17 कागिसो रबाडा, पंजाब
17 कुलदीप यादव, दिल्ली
17 टी नटराजन, हैदराबाद
16 वानिंदु हसरंगा, बेंगलुरु
15 उमरान मलिक, हैदराबाद

Around The Web

Trending News

You May Also Like