Anant TV Live

पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने रोजर बिन्नी को शुभकामनाएं देते हुए कहा

 | 
sad

 नव निर्वाचित BCCI अध्यक्ष रोजर बिन्नी की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा है कि बीसीसीआई अध्यक्ष होने के नाते मैं मुख्य रूप से 2 चीजों पर ध्यान देना चाहता हूं। सबसे पहले खिलाड़ियों की चोटों की रोकथाम है। जसप्रीत बुमराह वर्ल्ड कप से ठीक पहले चोटिल हो गए, जिससे पूरा प्लान प्रभावित होता है। दूसरा, मैं देश की पिचों पर ध्यान देना चाहता हूं।

बता दें कि बीसीसीआई की एनुअल जनरल मीटिंग(AGM) में आज पूर्व भारतीय क्रिकेटर रोजर बिन्नी को अध्यक्ष पद के लिए नियुक्त किया गया है। पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने रोजर बिन्नी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मैं रोजर बिन्नी को शुभकामनाएं देता हूं। नया दल इसे आगे बढ़ाएगा। बीसीसीआई अच्छे हाथों में है। भारतीय क्रिकेट मजबूत है इसलिए मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं। पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन ने कहा कि वह (रोजर बिन्नी) एक अच्छा इंसान है। मैंने उनके साथ काफी क्रिकेट खेली है और हमारी अच्छी यादें हैं।

बता दें कि रोजर बिन्नी भारत के पहले एंग्लो-इंडियन क्रिकेटर हैं। बिन्नी का साल 1983 वर्ल्ड कप जीतने मे काफी अहम योगदान रहा है। वह 1983 के विश्व कप वाली भारतीय टीम के वह अहम सदस्य रहे थे। कपिल देव की कप्तानी में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन किया था और पहली बार वर्ल्ड कप ट्रॉफी अपने नाम की थी। इस टूर्नामेंट में रोजर बिन्नी सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे थे। उन्होंने टूर्नामेंट में आठ मैचों में कुल 18 विकेट लिए थे। उस टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 29 रन देकर चार विकेट उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा था। यह उनके वनडे करियर का बेस्ट परफॉर्मेंस भी है।

Around The Web

Trending News

You May Also Like