Anant TV Live

आईपीएल 2023 के मिनी ऑक्शन में कई खिलाड़ियों पर धनवर्षा हुई है

 | 
sd
आईपीएल 2023 के मिनी ऑक्शन में कई खिलाड़ियों पर धनवर्षा हुई है। वहीं कुछ ऐसे खिलाड़ी रहे  हैं,जिन पर किसी टीम ने दांव नहीं लगाया और वह अनसोल्ड रह गए। आईपीएल  2023 के ऑक्शन में ऑस्ट्रेलिया के एडम जंपा को कोई खरीददार नहीं मिला है । वैसे  इस कंगारू क्रिकेटर को अपनी उस गलती को अहसास जरूर अब हो गया होगा , जो उसने  2021 के दौरान की थी।कंगारू लेग स्पिनर एडम जंपा  आईपीएल 2021 सीजन के बीच में ही छोड़कर चले गए थे।आईपीएल 2021  सीजन को  भारत  में साल 2021  के दौरान कोरोना  के कहर के कारण बीच में ही रोकना पड़ा था,लेकिन टूर्नामेंट रोकने से काफी वक्त पहले ही एडम जंपा भारत छोड़कर ऑस्ट्रेलिया पहुंच चुके थे और उन्होंने तब अपने एक बयान से बवाल भी मचा दिया था।एडम जंपा को अब तक उस बड़ी गलती की सजा मिल रही है ।  पिछले साल आईपीएल 2022 के  तहत मेगा ऑक्शन में भी  एंडम जंपा  पर किसी भी टीम ने दांव तक नहीं लगाया था । आपको बता दें कि आईपीएल 2023 के ऑक्शन में कई  खिलाड़ियों पर धनवर्षा हुई है ।इंग्लैंड के स्टार  ऑलराउंडर सैम कुर्रन नीलामी में सबसे महंगे बिके हैं ।पंजाब किंग्स  ने इस  खिलाड़ी  को  18.50 करोड़ में खरीदा है।ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर कैमरून ग्रीनपर  भी जमकर धनवर्षा हुई  है ।मुंबई इंडियंस ने कैमरून ग्रीन  को  17.70   करोड़ में खरीदा है ।  सैम कुर्रन आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने हैं  तो वहीं   कैमरून ग्रीन आईपीएल इतिहास के दूसरे सबसे  महंगे खिलाफ आईपीएल के ऑक्शन में कई  नए  युवा खिलाड़ियों की किस्मत  खुली है

Around The Web

Trending News

You May Also Like