Anant TV Live

हरियाणा के पंचकूला में चल रहे खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 के पांचवें दिन कबड्डी फाइनल मैच के रोचक मुकाबले

 | 
as
हरियाणा के पंचकूला में चल रहे खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 के पांचवें दिन कबड्डी फाइनल मैच के रोचक मुकाबले में हरियाणा के लड़कों को रजत पदक से संतोष करना पड़ा। दर्शकों से खचाखच भरे स्टेडियम में प्रदेश के शिक्षा मंत्री कंवर पाल खिलाड़यों की हौसला अफजाई के लिए आए थे। 'जय जवान-जय किसान' व 'नच बलिए' पंजाबी गाने के साथ दर्शकों में भारी उत्साह दिखा। खेल की निर्धारित 20-20 मिनट की दो पारियों में हरियाणा व हिमाचल प्रदेश की टीम 34-34 अंकों के साथ बराबर रही। नियमानुसार 5-5 रेड दोनों टीमों को दी गई। इसमें हरियाणा ने 5 अंक हासिल किए व हिमाचल प्रदेश ने छ: अंक हासिल कर स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया। लगभग एक घण्टे दर्शक दीर्घा में रहे शिक्षा मंत्री ने बाद में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि दर्शकों की उपस्थिति व खिलाड़ियों के प्रदर्शन को देखते हुए कहा जा सकता है कि कबड्डी अब भी पूरे देश में एक लोकप्रिय खेल है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से मैच चला कोई भी अनुमान नहीं लगा सकता था कि कौन सी टीम जीतेगी।

Around The Web

Trending News

You May Also Like