आईपीएल 2023 मिनी ऑक्शन में शिवम मावी पर पैसों की बारिश हुई है
| Dec 23, 2022, 21:21 IST
आईपीएल 2023 मिनी ऑक्शन में शिवम मावी पर पैसों की बारिश हुई है । उत्तरप्रदेश के इस गेंदबाज का बेस प्राइस 40 लाख था, लेकिन उन पर करोड़ों रुपए की धनराशि लुटाई गई है। आईपीएल 2023 के लिए गुजरात टाइटंस ने 6 करोड़ में शिवम मावी को अपने साथ जोड़ लिया है। ऑक्शन में सबसे पहले शिवम मावी पर उनकी पुरानी टीम केकेआर ने बोली लगाई।इसके बाद चेन्नई ने बोली लगाई और 95 लाख रुपए तक शिवम मावी का पीछा किया।यही नहीं राजस्थान और गुजरात के बीच शिवम मावी को खरीदने की जंग चली । राजस्थान रॉयल्स ने 5.75 करोड़ तक शिवम मावी का पीछे किया । पर गुजरात टाइटंस 6 करोड़ में शिवम मावी को खरीदने में सफल रही ।शिवम मावी को इतनी बड़ी रकम दिलाने में राजस्थान रॉयल्स ने बड़ी भूमिका निभाई क्योंकि उसने एक करोड़ से ऊपर की बोली लगाए।गौरतलब हो कि शिवम मावी ने साल2018 में आईपीएल में डेब्यू किया था। तब कोलकाता ने मावी को तीन करोड़ में खरीदा था । वह चोट की वजह से 2019 में लीग का हिस्सा नहीं रहे थे। इसके बाद लगातार वह आईपीएल के तीन सीजन में खेले।पिछले सीजन वह केकेआर का हिस्सा थे। लेकिन फिर टीम ने उन्हें रिलीज कर दिया ।इसके बाद शिवम मावी को ऑक्शन में उतरना पड़ा। शिवम मावी ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में अब तक डेब्यू नहीं किया है।ऐसे में वह अनकैप्ड प्लेयर हैं।आईपीएल में उन्होंने अब तक 32 मैच खेले हैं जिनमें 8.71 की इकोनॉमी रेट से 30 विकेट लिए हैं।शिवम मावी के पास गति भी है , जिससे वह बल्लेबाजों को परेशान करने का दम रखते हैं।

