Anant TV Live

नोरा फतेही फीफा विश्व कप में परफॉर्म करने वाली हैं और वह दिसंबर में परफॉर्मेंस देंगी।

 | 
sd

अभिनेत्री व डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) अक्सर खबरों में रहती हैं। एक ओर जहां नोरा के डांस वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल होते हैं तो दूसरी ओर उनके सिजलिंग अंदाज पर भी फैन्स का दिल अटका रहता है। इस बीच नोरा ने कुछ ऐसा किया है, जिसके चलते देश गौरवान्वित हो गया है। नोरा फतेही फीफा वर्ल्ड कप (FIFA World Cup 2022) में परफार्म करेंगी। नोरा फतेही फीफा विश्व कप में परफॉर्म करने वाली हैं और वह दिसंबर में परफॉर्मेंस देंगी।

नोरा फतेही ने इंस्टाग्राम पर फीफा वर्ल्ड कप का ऑफिशिल एंथम शेयर किया है, जिसे फैन्स और सोशल मीडिया यूजर्स पसंद कर रहे हैं। ये वीडियो फीफा वर्ल्ड कप के एंथम 'लाइट द स्काई' का टीजर है, जहां नोरा फतेही अपना जलवा बिखेरती नजर आ रही हैं। वहीं वीडियो में नोरा के साथ में कुछ और इंटरनेशनल सेलेब्स भी नजर आ रहे हैं। नोरा ने बताया है कि 7 अक्टूबर को ये एंथम रिलीज होगा।

बता दें कि जेनिफर लोपेज, शकीरा के बाद अब नोरा फीफा वर्ल्ड कप में परफार्म करने जा रही हैं। नोरा ,विश्व मंच पर भारत और खासकर दक्षिण पूर्व एशिया का प्रतिनिधत्वि करने वाली एकमात्र अभिनेत्री बन गईं हैं। नोरा फतेही फीफा के म्यूजिक वीडियो में शामिल होने वाली कलाकार हैं, जो इस साल फीफा में डांस परफॉर्मेंस करते हुए नजर आएंगी। नोरा जिस गाने पर परफॉर्म करेंगी उसे फेमस म्यूजिक निर्माता रेडऑन ने तैयार किया है, जो दुनिया के फेमस रिकॉर्ड निर्माताओं में से एक हैं। नोरा फतेही फीफा के ओपनिंग और क्लोजिंग दोनों सेरेमनी में परफॉर्म करेंगी। बताया जा रहा है कि नोरा क्लोजिंग सेरेमनी में लोकप्रिय हिंदी गाने पर डांस करती नजर आएंगी।

Around The Web

Trending News

You May Also Like