Anant TV Live

सभी मुद्दों पर भारतीय बोर्ड के कोषाध्यक्ष अरुण धूमल ने सफाई देते हुए कुछ खुलासे किए

 | 
AS

विराट कोहली ने पिछले साल टी-20 फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ दी थी। इस दौरान उनके लाखों फैंस ने सोशल मीडिया पर BCCI पर विराट के खिलाफ साजिश रचने का आरोप लगाया था। गुस्सा इतना ज्यादा था कि पूर्व कप्तान और BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली भी फैंस के आक्रोश से बच नहीं पाए थे। किंग कोहली का अपमान, नहीं सहेगा हिंदुस्तान... यह नारा जोर-शोर से गूंज रहा था। अब इस पूरे मसले पर BCCI कोषाध्यक्ष अरुण धूमल ने चुप्पी तोड़ी है।

कोषाध्यक्ष की सफाई - कोहली ने अपनी मर्जी से छोड़ी कप्तानी
सभी मुद्दों पर भारतीय बोर्ड के कोषाध्यक्ष अरुण धूमल ने सफाई देते हुए कुछ खुलासे किए हैं। धूमल ने कहा कि जो बातें चल रही हैं, गलत हैं। कोहली ने कप्तानी छोड़ने का फैसला खुद ही किया था। हमने उनके फैसले का सम्मान किया। सलेक्शन के भी सभी मामले सलेक्टर्स ही देखते हैं। उन्हें स्वतंत्र रूप से फैसले लेने की छूट है।

अरुण धूमल ने खेल पत्रकार विमल कुमार से उनके यूट्यूब चैनल पर कहा, विराट कोहली कोई साधारण खिलाड़ी नहीं हैं। उन्होंने भारतीय क्रिकेट के लिए जो योगदान दिया है,वह बेहतरीन है। हम चाहते हैं कि विराट जल्द से जल्द फॉर्म में आएं। जहां तक टीम सलेक्शन का सवाल है, तो हमने यह फैसले सलेक्टर्स पर ही छोड़ दिया है। उनको ही फैसला करना है किसको टीम में रखें और किसे बाहर कर दें।

Around The Web

Trending News

You May Also Like