Anant TV Live

स्विस ओपन महिला एकल का खिताब जीतने पर PM मोदी ने दी पीवी सिंधु को बधाई

 | 
as

स्विस ओपन महिला एकल का खिताब जीतने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने पीवी सिंधु (PV Sindhu) को बधाई दी.

पीएम मोदी ने रविवार को ट्वीट कर कहा, आपकी उपलब्धियां भारत के युवाओं को प्रेरित करती हैं. आपको भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं.' बता दें कि दो बार की ओलिंपिक पदक विजेता सिंधु ने चौथी वरीयता प्राप्त थाईलैंड की खिलाड़ी बुसानन ओंगबामरंगफान को 49 मिनट तक चले मुकाबले में 21-16, 21-8 से हरा दिया. इस सीजन में यह उनका दूसरा महिला एकल खिताब है.

बुसानन के खिलाफ 17 मैचों में यह सिंधु की 16वीं जीत है. वह उनसे सिर्फ एक बार 2019 हांगकांग ओपन में हारी है. सिंधु पिछले सत्र के फाइनल में रियो ओलंपिक की स्वर्ण पदक विजेता स्पेन की कैरोलिना मारिन से हार गई थीं. हैदराबाद की 26 वर्षीय खिलाड़ी की इस स्थल से हालांकि सुखद यादें जुड़ी है. उन्होंने 2019 में विश्व चैंपियनशिप में यहां स्वर्ण पदक जीता था.

Around The Web

Trending News

You May Also Like