Anant TV Live

पाकिस्तान के कुछ फैंस लोहे की दीवार के पार खड़ा होकर रोहित शर्मा का इंतजार कर रहे

 | 
as

एशिया कप शुरू होने से पहले जहां सभी टीमें प्रैक्टिस सेशन में पसीना बहा रही है, वहीं फैंस इस दौरान मैदान के बाहर खड़े होकर अपने पसंदीदा खिलाड़ी से मिलने का इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा  जिसमें वह प्रैक्टिस सेशन के दौरान कुछ पाकिस्तानी फैंस से मुलाकात करते हुए दिखाई दे रहे हैं। बता दें, एशिया कप 2022 में भारत अपने अभियान का आगाज 28 अगस्त को चिर-प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ करेगा।

पाकिस्तान के कुछ फैंस लोहे की दीवार के पार खड़ा होकर रोहित शर्मा का इंतजार कर रहे होते हैं। रोहित जैसे ही उनके पास पहुंचते हैं तो फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं होता। कई फैंस ने इस दौरान उनके साथ सेल्फी ली तो वहीं एक फैन ने उन्हें गले लगाने को कहा। रोहित ने जवाब दिया की लोहे के जाल की वजह से ऐसा करना मुश्किल है तो फैन जाल के सहारे ही उन्हें गले लगने को कहा। रोहित शर्मा के इस अंदाज को खूब पसंद किया जा रहा है।

Around The Web

Trending News

You May Also Like