T20 World Cup 2022: साउथ अफ्रीका की हार के साथ भारत की सेमीफाइनल में हुई एंट्री
न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बाद अब भारतीय टीम भी सेमीफाइनल में पहुंच चुकी हैं। साउथ अफ्रीका की हार के बाद भारत को सीधा सेमाफाइनल का टिकट मिला हैं। बता दे, रविवार को एडिलेड के मैदान पर नीदरलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच एक अहम मैच खेला गया। जो साउथ अफ्रीका के लिए जीतना बहुत जरुरी था लेकिन ऐसा हो ना सका और अफ्रीका एक बड़े उलटफेर का शिकार हो गई। इसके साथ अफ्रीका टी20 विश्व कप से बाहर हो गई है।
वहीं, नीदरलैंड पहले ही सेमीफाइनल की रेस से बाहर थी। नीदरलैंड ने इस अहम मैच में साउथ अफ्रीका को 13 रन से हराकर सेमीफाइनल की रेस से बाहर का रास्ता दिखाया है और भारत का सेमीफाइनल का टिकट पक्का हो गया है। अब ग्रुप-2 से भारतीय टीम सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है। अब भारत का सेमीफाइनल में मुकाबला न्यूजीलैंड के साथ होगा। वहीं, अब ग्रुप-2 से दूसरी टीम कौनसी सेमीफाइनल में होगी उसके लिए सभी की निगाहें पाकिस्तान और बांग्लादेश के मैच पर टिकी हैं।
जो भी टीम इस मैच को जीत जाएगी वह सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी। बात अगर साउथ अफ्रीका और नीदरलैंड के मैच की करें तो नीदरलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 158 रन बनाए थे और साउथ अफ्रीका के सामने जीत के लिए 159 रनों का लक्ष्य रखा था। जिसके जवाब में साउथ अफ्रीका की टीम 20 ओवर में 145 रन ही बना सकी और नीदरलैंड ने 13 रनों से इस मैच को जीत लिया।

