Anant TV Live

यो यो हनी सिंह पर चढ़ा IPL का खुमार, आज के मैच में लाइव परफॉर्म करते आएँगे नजर

 | 
as

जाने माने मशहूर रैपर एवं संगीतकार यो यो हनी सिंह आजकल बहुत सुर्ख़ियों में बने हुए हैं, जिसका कारण है पिछले दिनों रिलीज हुआ उनका गाना। किन्तु आज चर्चा का विषय है उनका क्रिकेट और विशेष रूप से पर IPL से प्रेम। वही इस बीच सोशल मीडिया पर हनी सिंह का एक वीडियो जमकर खूब वायरल हो रहा है।

इस वीडियो में हनी सिंह अपने फैंस को मैसेज देते हुए कह रहे हैं कि आज शाम IPL के मैच में वो लाइव परफॉर्म करते हुए नजर आएँगे। आज लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच महत्वपूर्ण IPL 2022 प्लेऑफ़ होने वाला है, जिसके चलते हनी सिंह स्टार स्पोर्ट्स पर लाइव होंगे।वही वीडियो में हनी सिंह फैंस को क्रिकेट लाइव ऑन स्टार स्पोर्ट्स हिंदी में 25 मई को शाम 6:00 बजे ट्यून करने के लिए भी कह रहे है। इसको लेकर सोशल मीडिया पर क्रेज देखने को मिल रहा है। यह वीडियो इतना वायरल हुआ कि स्वदेशी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म कू ऐप #honeysinghIPL ट्रेंड करने लगा। आपको बता दें कि हाल ही में हनी सिंह ने सिंगर गुरु रंधावा के साथ 'डिजाइनर' गाना किया है, जिसमें दिव्या खोसला कुमार भी हैं। अपने इसी गाने के चलते वो कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर छाए हुए है।

Around The Web

Trending News

You May Also Like